लाइव न्यूज़ :

अंडमान में कोविड-19 के आठ नए मामले, संक्रमितों की संख्या 7,269 हुई

By भाषा | Updated: June 15, 2021 10:44 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 15 जून अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के आठ नए मामले दर्ज किये गये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,269 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 126 बनी हुई है। अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में चार में संक्रमण की पुष्टि हवाईअड्डा पर जांच के दौरान हुई जबकि संक्रमित मरीज के संपर्क में आये लोगों की जांच के दौरान चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

अधिकारी ने बताया कि अन्य जगहों से विमान से आने वाले सभी यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर से कोविड-19 जांच कराना अनिवार्य है। इसके बाद ही उन्हें द्वीपसमूह में प्रवेश की अनुमति होगी। अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में वर्तमान में 109 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से 105 दक्षिण अंडमान जिले से हैं जबकि शेष चार उत्तर एवं मध्य अंडमान जिले से हैं। उन्होंने बताया कि निकोबार जिला संक्रमण मुक्त है और वहां कोई मरीज उपचाराधीन नहीं है। अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में तीन जिले हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से नौ लोग उबरे हैं जिससे यहां ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 7,034 हो गयी है। केंद्र शासित प्रदेश में अब तक 3,967,190 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई है और संक्रमण दर 1.83 प्रतिशत है। केंद्र शासित प्रदेश में कुल 1,32,542 लोगों का टीकाकरण हुआ है जिनमें से 1,15,076 लोगों को पहली खुराक और 17,466 लोगों को टीके की दोनों खुराक मिल चुकी है।

इस बीच, केंद्र शासित प्रदेश के सूचना, प्रचार एवं पर्यटन सचिव एस के सिंह ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि द्वीपसमूह में लॉकडाउन कुछ रियायतों के साथ 21 जून तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपनी, अपने परिवार और समाज की सुरक्षा के लिए कोविड-19 के नियमों का पालन करने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?