लाइव न्यूज़ :

पूर्व भाजपा सांसद ने जिन लोगों के अपहरण का दावा किया, वे तेलंगाना के मंत्री की हत्या की साजिश के आरोप में गिरफ्तार

By विशाल कुमार | Updated: March 3, 2022 07:55 IST

साइबराबाद पुलिस ने बताया कि तीन आरोपियों को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और महबूबनगर के पूर्व सांसद एपी जितेंद्र रेड्डी के दिल्ली स्थित आवास के सर्वेंट क्वार्टर से पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि रेड्डी के चालक और निजी सहायक ने दिल्ली में आरोपियों के छिपने की व्यवस्था की थी। 

Open in App
ठळक मुद्देतीन आरोपियों को भाजपा के पूर्व सांसद के दिल्ली स्थित आवास के सर्वेंट क्वार्टर से पकड़ा गया।पुलिस ने कहा कि गिरोह के सदस्यों ने तेलंगाना के कैबिनेट मंत्री वी श्रीनिवास गौड़ की हत्या की साजिश रची थी।रेड्डी ने दावा किया था कि उनके आवास पर रह रहे तीन मेहमान और उनके चालक का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया है।

हैदराबाद:तेलंगाना के पर्यटन मंत्री वी. श्रीनिवास गौड़ की हत्या करने की कथित साजिश रचने वाले एक गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि तीन आरोपियों को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और महबूबनगर के पूर्व सांसद एपी जितेंद्र रेड्डी के दिल्ली स्थित आवास के सर्वेंट क्वार्टर से पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि रेड्डी के चालक और निजी सहायक ने दिल्ली में आरोपियों के छिपने की व्यवस्था की थी। 

साइबराबाद पुलिस आयुक्त एम. स्टीफन रवींद्र ने पत्रकारों से कहा, ‘‘गिरोह के सदस्यों ने तेलंगाना के कैबिनेट मंत्री वी श्रीनिवास गौड़ की हत्या की साजिश रची थी।’’

बता दें कि, कल दिल्ली के साउथ एवेन्यू इलाके में आंध्र प्रदेश से भाजपा के पूर्व सांसद एपी जितेंद्र रेड्डी ने दावा किया था कि उनके आवास पर रह रहे तीन मेहमान और उनके चालक का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया है।

उन्होंने दिल्ली पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज कराई थी और पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी थी।

वहीं, अब तेलंगाना पुलिस के दावे के बाद महबूबनगर से भाजपा की पूर्व मंत्री और भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डीके अरुणा ने कहा कि टीआरएस सरकार मंत्री गौड़ की कथित हत्या की साजिश में तथ्यों को तोड़-मरोड़ रही है।

उन्होंने कहा कि किसी के पास उनकी हत्या करने का कोई कारण नहीं है।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि एक आरोपी ने गौड़ द्वारा दायर हलफनामे को लेकर मंत्री के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। यह दबाव बनाने का प्रयास है।

वहीं, दिल्ली स्थित आवास पर अपहरण के आरोपों के कुछ घंटों बाद रेड्डी ने अपने महबूबनगर आवास पर हमले और आगजनी का आरोप लगाया। उन्होंने एक सीसीटीवी वीडियो भी शेयर किया जिसमें कुछ लोगों को हमला करते हुए देखा जा सकता है।

टॅग्स :तेलंगानाTelangana Policeदिल्ली पुलिसतेलंगाना राष्ट्र समितिTelangana Rashtra Samithi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?