लाइव न्यूज़ :

Eid al-Adha 2019: राष्ट्रपति कोविंद ने दी बकरीद की बधाई, पीएम मोदी ने भी लिखा ट्विटर पर ये खास संदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2019 09:39 IST

Eid al-Adha 2019: बकरीद का त्योहार हर साल इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार जु अल-हज्जा महीने के 10वें दिन मनाया जाता है। इसे मुसलमानों के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक माना जाता है। बकरीद के दिन जानवरों की कुर्बानी की परंपरा है।

Open in App
ठळक मुद्देबकरीद का त्योहार आज, देश भर के मस्जिदों और ईदगाहों में पढ़ी गई नमाजराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी सहित राहुल गांधी ने भी दी बकरीद की बधाई

Eid Ul Adha 2019: ईद-उल-अजहा के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है। इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी ईद की बधाई दी। बकरीद का त्योहार आज देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर आज देश भर के मस्जिदों और ईदगाहों में लोग जुटे और नमाज अदा की। प्रधानमंत्री मोदी ने बकरीद की बधाई देते हुए ट्वीट किया, 'ईद-उल-अजहा के मौके पर मेरी ओर से शुभकामनाएं। उम्मीद है कि ये मौका हमारे समाज में शांति और खुशियों की सोच को आगे बढ़ाएगा। ईद मुबारक!' 

वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी में ट्वीट कर देशवासियों को बकरीद की बधाई दी। 

बसपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, 'समस्त देशवासियों व ख़ासकर यूपी के मुस्लिम समाज के हर उम्र के लोगों को ईद-उल-अज़हा (बक़रईद) की दिली मुबारकबाद। इस मौके़ पर केन्द्र व राज्य सरकारों से माँग है कि वे सर्वसमाज के करोड़ों-करोड़ गरीबों व बेरोजगारों आदि की तरक्की व खुशहाली के लिए जरूर ठोस कदम उठायें।'

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बकरीद के मौके पर एक दिल्ली के जामा मस्जिद की एक तस्वीर ट्वीट करते हुए बकरीद की बधाई दी। 

बता दें कि  बकरीद का त्योहार हर साल इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार जु अल-हज्जा महीने के 10वें दिन मनाया जाता है। इसे मुसलमानों के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक माना जाता है। बकरीद के दिन जानवरों की कुर्बानी की परंपरा है। मुसलमान इस दिन अल सुबह की नमाज पढ़ते हैं और फिर खुदा की इबादत में चौपाया जानवरों की कुर्बानी देते हैं।

टॅग्स :बक़रीदनरेंद्र मोदीरामनाथ कोविंदईदराहुल गांधीमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया