लाइव न्यूज़ :

बिहार सत्ता परिवर्तन का असर, जाति सूचक गाड़ियां सड़कों पर मचा रही हैं धूम

By एस पी सिन्हा | Updated: May 8, 2023 18:56 IST

बिहार सड़कों पर अक्सर ही कई ऐसी गाड़ियां नजर आती हैं, जिसके नंबर प्लेट पर कारीगरी कर उसे जातीय रंग दिया गया है। कई गाड़ियों में राजपूत, यादव, पापा, आदि-आदि कई ऐसे संबंध सूचक, जाति सूचक शब्दों का धड़ल्ले से प्रयोग किया जाने लगा है।

Open in App
ठळक मुद्देसूबे में अब गाड़ियां भी जाति के रंग में रंगी नजर आने लगी हैं, ऐसा यह तस्वीर खुद ही बयान कर रही हैयही नहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए पद सूचक, पार्टी सूचक बोर्ड लगी गाड़ियां धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ने लगी हैं

पटना:बिहार में महागठबंधन की सरकार बनते ही जाति आधारित गाड़ियों की संख्या बढ़ गई है। राज्य में मोटर वाहन अधिनियम की धज्जियां उड़ाई जाने लगी हैं। सूबे में अब गाड़ियां भी जाति के रंग में रंगी नजर आने लगी हैं। ऐसा यह तस्वीर खुद ही बयान कर रही है। 

उल्लेखनीय है कि बिहार सड़कों पर अक्सर ही कई ऐसी गाड़ियां नजर आती हैं, जिसके नंबर प्लेट पर कारीगरी कर उसे जातीय रंग दिया गया है। कई गाड़ियों में राजपूत, यादव, पापा, आदि-आदि कई ऐसे संबंध सूचक, जाति सूचक शब्दों का धड़ल्ले से प्रयोग किया जाने लगा है। जो अक्सर ही कई गाड़ियों के नंबर प्लेट पर नजर आ जाएंगी। 

यही नहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए पद सूचक, पार्टी सूचक बोर्ड लगी गाड़ियां धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ने लगी हैं। वह भी परिवहन विभाग के नाक के नीचे इस प्रकार की नंबर प्लेट वाली गाड़ियां सड़को पर बेतहाशा दौड़ रहीं है। 

ऐसे में सरकार के काम काज पर कहीं न कहीं कई सवाल खड़े हो रहे हैं। यह पूछा जाने लगा है कि क्या ऐसे नंबर प्लेट विभाग की ओर से आवंटित किये जा रहे हैं या फिर ऐसे नंबर प्लेट के लिए कोई खास व्यवस्था की गई है। अगर ऐसा नहीं है तो विभाग ऐसे नंबर प्लेट वाले गाड़ी मालिकों पर सख्त कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है?

टॅग्स :बिहारBihar Policeमहागठबंधननीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत