लाइव न्यूज़ :

असम में नहीं दिखा भारत बंद का असर

By भाषा | Updated: September 27, 2021 15:28 IST

Open in App

गुवाहाटी, 27 सितंबर असम में सोमवार को भारत बंद का असर नहीं दिखाई दिया। सार्वजनिक परिवहन सामान्य रूप से संचालित रहा, बाजार खुले, और कार्यालयों में सामान्य उपस्थिति दर्ज की गई।

बंद का समर्थन करने वाली विपक्षी कांग्रेस ने राज्य में कोई विरोध कार्यक्रम आयोजित नहीं किया।

गुवाहाटी में, एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के सदस्यों ने सुबह तीन कृषि कानूनों के खिलाफ नारे लगाते हुए एक विरोध रैली निकाली। पुलिस ने उन्हें उलुबारी प्वाइंट के पास से हिरासत में ले लिया। राज्य भर से किसी अन्य विरोध या प्रदर्शन की कोई सूचना नहीं मिली है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा ने बंद के समर्थन में लोगों से सड़कों पर उतरने का आग्रह किया, लेकिन पार्टी कार्यकर्ता नदारद रहे।

कांग्रेस प्रवक्ता बबीता शर्मा ने कहा कि पार्टी ने लोगों से बंद का स्वत: समर्थन करने की अपील की है।

उन्होंने कहा, ''लोगों को खुद महसूस करना चाहिए कि कैसे सरकार मुख्य मुद्दों की अनदेखी कर रही है। हमारे प्रदेश अध्यक्ष की अपील है कि लोग किसानों के मुद्दे का समर्थन करने के लिए खुद आगे आएं।''

रायजोर दल और कृषक मुक्ति संग्राम समिति (केएमएसएस) ने भी बंद को अपना समर्थन दिया।

संयुक्त किसान मोर्चा ने तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर 10 घंटे के बंद का आह्वान किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए