लाइव न्यूज़ :

शिक्षण संस्थानों को जन सरोकारों से जुड़ने की जरूरत : मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: November 19, 2020 20:54 IST

Open in App

लखनऊ, 19 नवम्बर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षण संस्थानों को जन सरोकारों से जुड़ने की जरूरत पर जोर देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इन संस्थानों को जरूरत पड़ने पर समाज के लिए अन्य उपयोगी कार्य भी करने चाहिए।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने लखनऊ विश्वविद्यालय के शताब्दी उत्सव के उद्घाटन अवसर पर कहा कि शिक्षण संस्थानों को जनसरोकारों से जुड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों, शिक्षकों के साथ ही अभिभावक, पुरातन छात्र भी शिक्षण संस्थानों के अंग होते हैं। शिक्षण संस्थानों में इनकी भी उपयोगी भूमिका है, क्योंकि इनके पास विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी होती है।

उन्होंने कहा कि ज्ञान का क्षेत्र विस्तृत है, इसलिए इसमें सबको जोड़कर आगे बढ़ने से शिक्षा एवं शोध की गुणवत्ता का स्तर बढ़ता है। सभी शिक्षण संस्थानों को आवश्यकता पड़ने पर समाज के लिए शिक्षण से इतर अन्य उपयोगी कार्य करने चाहिए।

योगी ने लोकभाषा, लोकज्ञान, लोकसंस्कृति के संरक्षण के कार्य से भी शिक्षण संस्थानों के जुड़ने पर बल दिया। शिक्षण संस्थाओं द्वारा हस्तशिल्प के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग प्रदान किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन है और इसे विभिन्न चरणों में 2022 तक लागू किया जाना है। उन्होंने कहा कि नीति में ज्ञान के सैद्धान्तिक पक्ष के साथ ही व्यावहारिक पक्ष का भी समावेश है। ज्ञान के इन दोनों पक्षों में समन्वय आवश्यक है। इससे विद्यार्थी डिग्री प्राप्त करने के साथ ही स्वावलम्बी और समाज के आधार स्तम्भ बनेंगे।

उन्होंने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के साथ जुड़कर आगे बढ़ेगा, तो नये प्रतिमान स्थापित करेगा।

अपनी स्थापना के सौ वर्ष पूरे करने पर लखनऊ विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए योगी ने कहा कि इस गौरवशाली यात्रा के दौरान विश्वविद्यालय ने अकादमिक क्षेत्र में राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं।

कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने भी संबोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई