लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के शिक्षा मंत्री देश के पहले 'करियर पोर्टल' का कल करेंगे शुभारंभ

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 5, 2019 20:22 IST

राज्य सरकार की यह प्राथमिकता है कि प्रदेश के विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करने के साथ ही उन्हें सूचना संपन्न बनाया जाए। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि यूनिसेफ ने रोजगारोन्मुखी शिक्षा के वर्तमान सरकार के शुरुआती प्रयासों को ध्यान में रखते हुए देश भर के राज्यों में से राजस्थान का चयन करते हुए पहला 'करियर पोर्टल' यहां शुरू करने में सहयोग किया है। 

Open in App

राजस्थान के शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा बुधवार को देश के पहले 'करियर पोर्टल' का लोकार्पण करेंगे, जोकि प्रदेश के विद्यार्थियों को शिक्षा की सौगात के रूप में होगा।  शिक्षा राज्य मंत्री डोटासरा ने बताया कि राज्य के विद्यार्थियों को यह पोर्टल करियर मार्गदर्शन के साथ ही उन्हें तमाम प्रकार की मिलने वाली स्कॉलरशिप, विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं के बारे में भी जानकारी देगा। 

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की यह प्राथमिकता है कि प्रदेश के विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करने के साथ ही उन्हें सूचना संपन्न बनाया जाए। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि यूनिसेफ ने रोजगारोन्मुखी शिक्षा के वर्तमान सरकार के शुरुआती प्रयासों को ध्यान में रखते हुए देश भर के राज्यों में से राजस्थान का चयन करते हुए पहला 'करियर पोर्टल' यहां शुरू करने में सहयोग किया है। 

उन्होंने बताया कि इस कैरियर पोर्टल के अंतर्गत कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थी विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थाओं, विश्वविद्यालयों के करियर उपयोगी कोर्सेज, विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं से संबंधित जानकारियॉं, रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

मंत्रील डोटासरा ने कहा कि राज्य सरकार विद्यालयों में नवाचारों के जरिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ ही रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य को लेकर कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि विद्यालय बेहतरीन शिक्षा के केन्द्र बनने के साथ ही वे  विद्यार्थियों को सूचना संपन्न करने वाले भी हों। इस दिशा में करियर पोर्टल की शुरुआत महत्ती पहल होगी।

टॅग्स :राजस्थान सरकारराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर