लाइव न्यूज़ :

Delhi Liquor Case: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए पहुंची ईडी की टीम, गिरफ्तारी की लटकी तलवार

By रुस्तम राणा | Updated: March 21, 2024 20:11 IST

दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा शराब जांच में मुख्यमंत्री को उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई से कोई सुरक्षा देने से इनकार करने के कुछ घंटों बाद ईडी की एक टीम उनके आवास पहुंची है। 

Open in App

नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम गुरुवार को पूछताछ के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची। ईडी के हवाले एएनआई ने कहा कि टीम सीएम केजरीवाल से शराब घोटाले के मामले में पूछताछ के लिए उनके आवास पहुंची है। दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा शराब जांच में मुख्यमंत्री को उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई से कोई सुरक्षा देने से इनकार करने के कुछ घंटों बाद ईडी की एक टीम उनके आवास पहुंची है। जाँच एजेंसी की टीम दिल्ली सीएम के आवास की तलाशी भी ले रही है। ईडी टीम के साथ पुलिस की भी टीम है। साथ ही रैपिड एक्शन फोर्स को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। 

हाईकोर्ट ने कहा था कि वह इस स्तर पर राहत देने के इच्छुक नहीं है। अदालत ने मुख्यमंत्री से यह भी पूछा कि अगर उन्हें गिरफ्तारी की आशंका थी तो उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए निचली अदालत से संपर्क क्यों नहीं किया। पीठ ने पूछा “जब तक आप किसी भी कॉल को अटेंड नहीं करते, आपको कैसे पता चलेगा कि वे क्या जानकारी चाहते हैं? समन की शुरुआत अक्टूबर महीने से हुई थी। अगर आपको अंदेशा था कि आपने उनका कॉल अटेंड किया.. तो आपने चुनौती क्यों नहीं दी? आपको अग्रिम जमानत दाखिल करने से नीचे की अदालत में नहीं जाने से किसने रोका?” 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालप्रवर्तन निदेशालयED
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"