लाइव न्यूज़ :

ईडी ने देशमुख के धन शोधन मामले में महाराष्ट्र के मंत्री को भेजा सम्मन

By भाषा | Updated: September 25, 2021 11:35 IST

Open in App

मुंबई, 25 सितंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख और अन्य के खिलाफ दर्ज धन शोधन के मामले में अगले हफ्ते पूछताछ के लिए शिवसेना नेता और राज्य के परिवहन मंत्री अनिल परब को नया सम्मन जारी किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

परब (56) को जारी यह दूसरा सम्मान है। वह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार में संसदीय मामलों के भी मंत्री हैं।

महाराष्ट्र विधान परिषद में पार्टी के तीन बार के विधायक परब को एजेंसी ने पहली बार 31 अगस्त को पेश होने के लिए सम्मन भेजा था और उन्होंने आधिकारिक कामकाज का हवाला देते हुए पेश होने से इनकार कर दिया था।

अधिकारियों ने बताया कि मंत्री को अब 28 सितंबर को दक्षिण मुंबई में ईडी के कार्यालय में मामले के जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।

उन्होंने बताया कि परब से देशमुख के खिलाफ धन शोधन के मामले की जांच के सिलसिले में पूछताछ की जानी है। मामले से जुड़े लोगों और अन्य आरोपियों ने कुछ ‘‘खुलासे’’ किए हैं जिसके बाद परब से पूछताछ की जानी है।

ये सम्मन महाराष्ट्र पुलिस में कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये के घूस एवं वसूली गिरोह में ईडी द्वारा की जा रही आपराधिक जांच से जुड़े हैं। वसूली के आरोपों के कारण देशमुख ने अप्रैल में इस्तीफा दे दिया था।

ईडी ने देशमुख और अन्य के खिलाफ मामला तब दर्ज किया जब सीबीआई ने मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए कम से कम 100 करोड़ की घूस के आरोपों से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में देशमुख पर मामला दर्ज किया। देशमुख ने कहा था कि सिंह ने मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से हटाए जाने के बाद उनके खिलाफ आरोप लगाए हैं।

ईडी जेल में बंद पुलिस अधिकारी और मामले में अन्य आरोपी सचिन वाजे के दो बार दर्ज किए गए बयान को लेकर परब से पूछताछ कर सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?