लाइव न्यूज़ :

ED summons:  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन जारी, ईडी ने 12 दिसंबर को पेश होने को कहा, जारी किया गया छठा नोटिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2023 10:30 IST

ED summons: सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सोरेन को यहां संघीय एजेंसी के कार्यालय में मंगलवार को उपस्थित होने और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री को 12 दिसंबर को संघीय एजेंसी के सामने पेश होना है।जारी किया गया यह छठा नोटिस है, लेकिन उन्होंने कभी गवाही नहीं दी।झारखंड में माफिया द्वारा भूमि के मालिकाना हक को अवैध रूप से बदलने का एक बड़ा रैकेट चल रहा था।

ED summons:  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन जारी किया है।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सोरेन को यहां संघीय एजेंसी के कार्यालय में मंगलवार को उपस्थित होने और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को 12 दिसंबर को संघीय एजेंसी के सामने पेश होना है।

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सोरेन को जारी किया गया यह छठा नोटिस है, लेकिन उन्होंने कभी गवाही नहीं दी क्योंकि उन्होंने ईडी की कार्रवाई से सुरक्षा की मांग करते हुए उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की थी। ईडी का आरोप है कि "झारखंड में माफिया द्वारा भूमि के मालिकाना हक को अवैध रूप से बदलने का एक बड़ा रैकेट चल रहा था।"

एजेंसी ने इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी छवि रंजन भी शामिल हैं। रंजन पहले राज्य समाज कल्याण विभाग के निदेशक और रांची के उपायुक्त के रूप में कार्यरत थे। 48 वर्षीय झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता से ईडी ने पिछले साल नवंबर में राज्य में कथित अवैध खनन से जुड़े एक अन्य धन शोधन मामले में पूछताछ की थी।

टॅग्स :झारखंडहेमंत सोरेनप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर