लाइव न्यूज़ :

ईडी ने 800 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में दिल्ली की कंपनी पर छापा मारा, 2 अन्य की जांच

By भाषा | Updated: February 24, 2021 16:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 फरवरी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि उसने 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन के एक मामले के सिलसिले में दिल्ली स्थित एक कंपनी पर छापेमारी की और दो अन्य की जांच कर रही है।

उसने कहा कि एजेंसी ने 22 फरवरी को श्री बांके बिहारी एक्सपोर्ट्स लिमिटेड (एसबीबीईएल) और उसके प्रवर्तकों अमर चंद गुप्ता, राम लाल गुप्ता, राज कुमार गुप्ता और उनके परिवार के सदस्यों के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की थी।

ईडी ने एक बयान में कहा कि धन शोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत उनके खिलाफ मामले की जांच की जा रही है और यह 605 करोड़ रुपये कीमत के कर्ज की रकम के हेरफेर से जुड़ा मामला है।

ईडी ने आरोपी कंपनी और उसके प्रवर्तकों के खिलाफ सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर मामला दर्ज किया था।

जांच के दौरान पाया गया कि “एसबीबीईएल ने अपनी सहायक इकाइयों और जाली खरीद/बिक्री के लेनदेन दिखाकर कर्ज की रकम को दूसरे मद में इस्तेमाल किया। ”

जांच एजेंसी ने कहा कि वह समूह की दो अज्ञात कंपनियों के खिलाफ भी 100-100 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी के मामले की जांच कर रही है।

इस तरह यह पूरा मामला 805 करोड़ की धोखाधड़ी का है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा