लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ: दिल्ली में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, राहुल गांधी समेत कई नेता हिरासत में

By भाषा | Updated: July 26, 2022 14:18 IST

'नेशनल हेराल्ड' मामले में सोनिया गांधी से ईडी की आज पूछताछ के बीच कांग्रेस के नेताओं ने दिल्ली की सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन किया। राहुल गांधी को भी इस दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ दिल्ली में राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस का प्रदर्शन।राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस सांसदों ने संसद भवन से मार्च निकाला, राष्ट्रपति भवन की ओर बढ़ने के दौरान विजय चौक पर हिरासत में लिए गए।सोनिया गांधी मंगलवार को दूसरे दौर की पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश हुईं हैं।

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं एवं सांसदों ने ‘नेशनल हेराल्ड’ से जुड़े धनशोधन के मामले में सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ के खिलाफ मंगलवार को प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

मुख्य विपक्षी दल ने ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक द्वेष की भावना से की गई कार्रवाई करार दिया और कहा कि सत्य ही इस तानाशाही का अंत करेगा। राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य सांसदों ने संसद भवन से मार्च निकाला तथा वे राष्ट्रपति भवन की तरफ बढ़ने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें विजय चौक पर रोक दिया।

इसके बाद इन नेताओं ने वहां धरना दिया। कुछ देर बाद पुलिस ने राहुल गांधी और कई अन्य कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने से पहले राहुल ने आरोप लगाया, ‘‘मोदी जी राजा हैं और भारत में पुलिस राज है।’’ बाद में राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘तानाशाही देखिए, शांतिपूर्ण प्रदर्शन नहीं कर सकते, महंगाई और बेरोज़गारी पर चर्चा नहीं कर सकते। पुलिस और एजेंसियों का दुरूपयोग करके, हमें गिरफ़्तार करके भी, कभी चुप नहीं करा पाओगे। 'सत्य' ही इस तानाशाही का अंत करेगा।’’

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ‘‘पुलिस ने कांग्रेस सांसदों को विजय चौक पर रोक दिया। हमें राष्ट्रपति भवन जाने से रोक दिया गया। जबरन गिरफ्तार कर लिया गया। अब हम पुलिस की बस में हैं, सिर्फ प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जानते हैं कि हमें कहां ले जाया जा रहा है।’’ कांग्रेस का कहना है कि पार्टी मुख्यालय में प्रदर्शन कर रहे उसके कई नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पार्टी महासचिव अजय माकन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज पूरे देश में कांग्रेस पार्टी सत्याग्रह कर रही है। हम लोगों ने यह तय किया था कि दिल्ली के अंदर राजघाट पर सत्याग्रह करेंगे और जब तक सोनिया गांधी को पूछताछ के बाद वापस नहीं जाने दिया जाएगा, तब तक हमारा सत्याग्रह जारी रहेगा।’’

माकन ने आरोप लगाया, ‘‘आज से लगभग 10 वर्ष पहले ईडी ने इस मामले को खत्म कर दिया था। अब इस मामले को एक बार फिर खोला गया है, केवल इसलिए कि सरकार विपक्षी दल के ऊपर दबाव डाल सके, और हम जरूरी मुद्दों को न उठा सकें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राजनीतिक द्वेष की भावना से जो कार्रवाई की जा रही है, उसके खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ता देश भर में सत्याग्रह कर रहे हैं।’’

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मंगलवार को दूसरे दौर की पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश हुईं। ईडी ने इससे पहले ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार से जुड़े कथित धनशोधन मामले में गत बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष से दो घंटे तक पूछताछ की थी। कांग्रेस ने इसके विरोध में पूरे देश में प्रदर्शन किया था। पार्टी के कई नेताओं ने गिरफ्तारियां दी थीं।

टॅग्स :राहुल गांधीसोनिया गाँधीप्रवर्तन निदेशालयकांग्रेसदिल्ली समाचारनेशनल हेराल्ड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए