लाइव न्यूज़ :

"भाजपा के इशारे पर ईडी संजय सिंह की हत्या की साजिश रच रही है", आप नेता दिलीप पांडे का सनसनीखेज आरोप

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 11, 2023 13:17 IST

आप नेता दिलीप पांडे ने बेहद सनसनीखेज दावा करते हुए आरोप लगाया कि ईडी भाजपा के इशारे पर राज्यसभा सांसद संजय सिंह की हत्या की साजिश रच रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय सिंह की हिरासत को लेकर आप नेता दिलीप पांडे का सनसनीखेज दावा, लगाया गंभीर आरोपउन्होंने कहा कि ईडी भाजपा के इशारे पर सांसद संजय सिंह की हत्या की साजिश रच रही हैआप नेता दिलीप पांडे ने कहा कि उनके इन आरोपों पर ईडी और बीजेपी दोनों को सफाई देनी चाहिए

नई दिल्ली:प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) द्वारा दिल्ली आबकारी घोटाले में गिरफ्तार किये गये राज्यसभा सांसद संजय सिंह को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) लगातार केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर है। इसी क्रम में आप नेता दिलीप पांडे ने बुधवार को बेहद सनसनीखेज दावा करते हुए आरोप लगाया कि ईडी भाजपा के इशारे पर संजय सिंह की हत्या की साजिश रच रही है।

आप नेता पांडे ने एक प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा, "सांसद संजय सिंह की कल अदालत में पेशी के बाद जो घटनाक्रम हुआ और जो सच्चाई सामने आ रही है। उससे साफ है कि भाजपा घटिया राजनीति और बदले की मंशा के तहत आप नेता के खिलाफ काम कर रही है।"

उन्होंने कहा, “यह स्पष्ट हो गया कि भाजपा के इशारे पर ईडी संजय सिंह की हत्या की साजिश रच रही है और यह आम आदमी पार्टी का बेहद गंभीर आरोप है, जिसके लिए ईडी और बीजेपी दोनों को सफाई देनी चाहिए।"

दिलीप पांडे ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, "ईडी आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में बंद संजय सिंह से मिलने की अनुमति न देकर उन्हें प्रताड़ित कर रही है। अदालत ने इस मुद्दा का संज्ञान लिया और ईडी को निर्देश दिया कि वह उसकी अनुमति के बिना कोई काम न और संजय सिंह के परिवार से उन्हें मिलने की अनुमति दे।"

मालूम हो कि दिल्ली की विशेष अदालत ने बीते मंगलवार को संजय सिंह की ईडी हिरासत 13 अक्टूबर तक बढ़ा दी। दरअसल मामले की सुनवाई में ईडी ने कहा कि उसे संजय सिंह के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने के लिए नये तथ्यों को खोजना और डिजिटल सबूतों की बरामदगी के लिए रिमांड चाहिए।

ईडी रिमांड पर कोर्ट में हो रही बहस के दौरान आरोपी संजय सिंह ने जज के सामने दावा किया कि ईडी ने उन्हें कथित "गुप्त उद्देश्यों" के कारण हिरासत के दौरान अपने दफ्तर से बाहर निकालने की कोशिश की।

उन्होंने कोर्ट में जज से कहा, “आपके द्वारा मुझे ईडी के रिमांड में सौंपे जाने के बाद रात 10 बजे बताया गया कि मुझे ईडी दफ्तर से बाहर कहीं और ले जाया जाएगा। मैंने ईडी अधिकारियों से पूछा कि क्या उन्होंने कोर्ट को इस बात की सूचना दी है।"

संजय सिंह ने कोर्ट को आगे बताया, "ईडी अधिकारियों ने मुझसे कहा कि दफ्तर में रासायनिक कीटनाशकों का छिड़काव किया जाना है। अधिकारियों ने कहा कि हमारे पास ऊपर के लोगों के फोन आये हैं लेकिन मैंने उनसे कहा कि मैं कहा कि मैं बिना अदालत के आदेश के बाहर नहीं जाऊंगा"

कोर्ट के सामने अपनी दलील रखते हुए संजय सिंह ने कहा, "अगले दिन भी उन्होंने वही बात कही। उनका मकसद कुछ छिपा था। मैंने पूछा कि अगर मैं मुठभेड़ में मारा गया तो क्या होगा, कौन जिम्मेदार होगा? मैंने बार-बार अदालत का आदेश मांगा तो ईडी अधिकारियों ने कहा कि ऐसा कुछ होगा तो वे जिम्मेदार होंगे। जब मैं मर गया तो जिम्मेदारी का क्या मतलब है।"

संजय सिंह की बात सुनने के बाद जज ने कोर्ट में मौजूद ईडी के वकील से पूछा कि वह संजय सिंह से अपना कार्यालय छोड़ने की अनिच्छा के बारे में लिखित बयान क्यों चाहता है। इस पर केंद्रीय एजेंसी के वकील ने संजय सिंह के कोर्ट में लगाये सभी आरोपों को खारिज कर दिया।

जज ने ईडी के वकील से कहा, "आपको अदालत के आदेश के बिना संजय सिंह को कहीं और लेकर नहीं जाना चाहिए।"

टॅग्स :संजय सिंहआम आदमी पार्टीAam Aadmi Partyप्रवर्तन निदेशालयEDBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण