लाइव न्यूज़ :

"ईडी भाजपा का 'दाहिना हाथ' बन गई है", महबूबा मुफ्ती ने संजय सिंह की गिरफ्तारी पर कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 5, 2023 08:21 IST

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ईडी द्वारा आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी पर भारतीय जनता पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि ईडी भाजपा का "दाहिना हाथ" बन गई है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ईडी द्वारा संजय सिंह की गिरफ्तारी की आलोचना कीउन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ईडी के जरिये विपक्षी नेताओं को निशाना रही हैपीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने कहा कि ईडी भाजपा का "दाहिना हाथ" बन गई है

जम्मू: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बीते बुधवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी और देर शाम में हुई गिरफ्तारी के मामले में भारतीय जनता पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि ईडी भाजपा का "दाहिना हाथ" बन गई है।

सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद जम्मू में पत्रकारों से बात करते हुए मुफ्ती ने कहा, "भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। चाहे वह युवाओं को रोजगार देने का मामला हो या फिर महंगाई का। महंगाई इतनी बढ़ गई है कि गरीबों को जहर पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। हर तरफ अस्थिरता है। इस समय ईडी भाजपा का दाहिना हाथ बन गई है।"

उन्होंने कहा, "देश से जुड़े तमाम मुख्य और गंभीर मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की छापेमारी की जा रही है। बीते मंगलवार को भी एक मीडिया हाउस को निशाना बनाया गया था। दरअसल मोदी सरकार सच नहीं सुनना चाहती है। अगर कोई उनसे सवाल करता है तो वे डर जाते हैं और उनके खिलाफ इन जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करते हैं।"

पीडीपी प्रमुख ने कहा कि असल सच्चाई तो यह है कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के गठन के बाद भाजपा में डर और बेचैनी दोनों है। इसलिए वो विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए ईडी का इस्तेमाल कर रही है।

उन्होंने कहा, "भाजपा विपक्ष से मुकाबला नहीं कर सकती। वो इंडिया गठबंधन के गठन के बाद से बुरी तरह डर गई है। इसलिए वो विपक्षी नेताओं पर आरोप लगाने के लिए ईडी का इस्तेमाल कर रही है।"

मुफ्ती ने कहा कि यही नेता, जिन पर छापे मारे जा रहे हैं, जब भाजपा से हाथ मिला लेते हैं तो उनके खिलाफ सारी जांच बंद कर दी जाती है और इन नेताओं को भाजपा द्वारा भ्रष्ट नहीं माना जाता है।

उन्होंने कहा, "जब लोग पाला बदलते हैं, तो भाजपा वाले कहते हैं कि जिनकी जांच हो रही थी, वो भ्रष्ट नहीं थे। यह विपक्ष को दबाने और अपनी अक्षमताओं को छिपाने के लिए भाजपा की ब्लैकमेलिंग रणनीति का हिस्सा है।"

मालूम हो कि प्रवर्तन निदेशालय ने बीते बुधवार को आप सांसद संजय सिंह को उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास से नई उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :महबूबा मुफ़्तीसंजय सिंहPDPआम आदमी पार्टीप्रवर्तन निदेशालयEDenforcement directorateBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम