लाइव न्यूज़ :

एजेएल भूखंड आवंटन मामले में ईडी अदालत ने हुड्डा, वोरा को नियमित जमानत दी, 10 दिसंबर को अगली सुनवाई

By भाषा | Updated: November 6, 2019 18:35 IST

ईडी ने अपने पहले आरोपपत्र में वोरा, हुड्डा और एजेएल का नाम लेते हुए आरोप लगाया था कि अपराध के संदर्भ में वह सीधे तौर पर जुड़े हुए थे। राज्यसभा सदस्य वोरा कांग्रेस महासचिव हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) भूमि आवंटन मामले में जमानतइससे पहले 30 अक्टूबर को सुनवाई में अदालत ने छह नवंबर तक उन्हें अंतरिम जमानत प्रदान की थी

पंचकूला में प्रवर्तन निदेशालय की एक विशेष अदालत ने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) भूमि आवंटन मामले में बुधवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा को नियमित जमानत दे दी। हुड्डा की ओर से पेश एक वकील के मुताबिक, विशेष न्यायाधीश जगदीप सिंह ने मामले में सुनवाई की अगली तारीख 10 दिसंबर तय की है।

उन्होंने कहा कि दोनों कांग्रेसी नेता अदालत में उपस्थित थे । इससे पहले 30 अक्टूबर को हुई सुनवाई में अदालत ने छह नवंबर तक उन्हें अंतरिम जमानत प्रदान की थी । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अगस्त 2019 में पहला आरोप पत्र दाखिल किया था।

इसमें पंचकूला में एजेएल को भूमि के आवंटन में कथित अनियमितताओं के लिए वोरा और हुड्डा के खिलाफ आरोप लगाए गए थे। ईडी ने पूर्व में कहा था कि पंचकूला में धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत मामलों के लिए एक विशेष अदालत के सामने अभियोजन शिकायत दर्ज करायी गयी थी।

एजेंसी ने अपने पहले आरोपपत्र में वोरा, हुड्डा और एजेएल का नाम लेते हुए आरोप लगाया था कि अपराध के संदर्भ में वह सीधे तौर पर जुड़े हुए थे। राज्यसभा सदस्य वोरा कांग्रेस महासचिव हैं । हुड्डा 2005 और 2014 के बीच दो बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे।

धनशोधन मामला तत्कालीन हुड्डा सरकार द्वारा एजेएल को पंचकूला में स्थित भूखंड के पुन: आवंटन में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है । धन शोधन रोकथाम कानून के प्रावधानों के तहत ईडी 64.93 करोड़ रुपये अनुमानित मूल्य के भूखंड को कुर्क कर चुकी है । भाषा आशीष पवनेश पवनेश

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयभूपेंद्र सिंह हुड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्टचुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे, सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी, ‘अवैध’ कॉल सेंटर मामला

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष