लाइव न्यूज़ :

झारखंड: हेमंत सोरेन के करीबी पंकज मिश्रा समेत 17 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी

By शिवेंद्र राय | Updated: July 8, 2022 11:45 IST

झारखंड के साहिबगंज और रांची जिले में प्रवर्तन निदेशालय ने सुबह-सुबह ही छापेमारी की कार्रवाई की। प्रवर्तन निदेशालय ने 18 जगहों पर छापेमारी की है जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बेहद करीबी माने जाने वाले पंकज मिश्रा भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड में प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारीपंकज मिश्रा समेत 18 लोगों के ठिकानों पर छापेमारीहेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि हैं पंकज मिश्रा

रांची: आर्थिक हेराफेरी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने झारखंड के साहिबगंज और रांची जिले में छापेमारी की है। पीटीआई से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी पंकज मिश्रा के खिलाफ ईडी ने कार्रवाई की है।

प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने अपनी कार्रवाई तड़के सुबह पौने सात बजे ही शुरू कर दी। खबरों के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय की टीम पंकज मिश्रा के साहिबगंज स्थित आवास पर सुबह सात बजे के करीब जब पहुंची तब लोग सो रहे थे। अचानक हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।

गोड्डा से बीजेपी सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर पंकज मिश्रा पर तंज कसा है कि ईडी की जांच शुरू हो गयी है। निशिकांत दुबे ने अपने ट्वीट में लिखा, "पत्रकारों ने सुबह से परेशान कर दिया,उनकी जानकारी ही आम जनता तक बता रहा हूँ। पंकज भाग नहीं पाया ? आख़िर ED की जॉंच में उसके यहाँ छापेमारी चालू हो गई,बेचारा इंतज़ार भी कर रहा था ,मुख्यमंत्री जी का प्रतिनिधि भी है।"

बता दें कि आर्थिक हेराफेरी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी रांची और साहिबगंज में जिन लोगों के ठिकानों पर चल रही है उनमें ठेकेदार और व्यवसायी भी शामिल हैं।

ये पहली बार नहीं है जब प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड में कार्रवाई की हो। इससे पहले भी मई महीने में झारखंड की खनन एवं उद्योग सचिव पूजा सिंघल, उनके पति अभिषेक झा, उनके सीए सुमन कुमार सिंह सहित संबंधित लोगों के पांच राज्यों बिहार, झारखंड, बंगाल, राजस्थान और एनसीआर स्थित ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। इस दौरान 19 करोड़ रुपये नगद सहित बड़े पैमाने पर अवैध निवेश के दस्तावेज बरामद किये गये थे।

टॅग्स :झारखंडप्रवर्तन निदेशालयहेमंत सोरेनRanchi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी