लाइव न्यूज़ :

ईडी ने डच सरकार के साथ सहयोग के तहत 32 करोड़ रुपये का रिसॉर्ट कुर्क किया

By भाषा | Updated: November 2, 2021 01:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन कानून के तहत पंजाब में करीब 32 करोड़ रुपये के एक रिसॉर्ट को कुर्क किया है। ईडी ने यह कार्रवाई भारत और नीदरलैंड के बीच कानूनी सहयोग के तहत की है। एजेंसी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कई एकड़ में फैला 'काब्बाना रिज़ॉर्ट एंड स्पा' शिवलाल पब्बी और उनके सहयोगियों का है। यह पंजाब के फगवाड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या एक पर स्थित है और इसका कुल मूल्य 32.57 करोड़ रुपये है।

ईडी ने पिछले दिनों पब्बी को गिरफ्तार किया था और सभी आरोपियों के खिलाफ सितंबर में मोहाली में धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) मामलों से संबंधित विशेष अदालत के समक्ष एजेंसी द्वारा आरोप पत्र दायर किया गया था।

ईडी ने एक बयान में कहा कि एजेंसी ने नीदरलैंड सरकार द्वारा किए गए अनुरोध के आधार पर शिवलाल पब्बी और अन्य के खिलाफ धनशोधन जांच शुरू की। एजेंसी ने बयान में कहा, "... पब्बी ने अपने भारतीय सहयोगियों की मिलीभगत से तैयार किए गए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नीदरलैंड में जालसाजी की।"

आरोप है कि पब्बी नीदरलैंड में बिना परमिट या हवाला कारोबार के 'भूमिगत' बैंकिंग चलाता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए