लाइव न्यूज़ :

ईडी ने धनशोधन मामले में जेल में बंद ठग, अभिनेत्री पत्नी को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: October 9, 2021 17:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर और उसकी अभिनेत्री पत्नी लीना मारिया पॉल को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस ने इस दंपति को कुछ हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों समेत कुछ लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोपों के आधार पर पहले ही गिरफ्तार करके रखा है।

ईडी ने धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत उनकी गिरफ्तारी की है और रिमांड पर लेने के लिए उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किये जाने की संभावना है। ईडी पहले ही इस मामले में चंद्रशेखर के दो कथित सहयोगियों को गिरफ्तार कर चुका है।

निदेशालय ने गत अगस्त में चंद्रशेखर से जुड़े परिसरों पर भी छापे मारे थे और चेन्नई में समुद्र के किनारे स्थित बंगला, 82.5 लाख रुपये नकद और एक दर्जन से अधिक आरामदायक कारें जब्त की थीं।

जांच एजेंसी ने एक बयान जारी करके दावा किया था कि चंद्रशेखर ‘मशहूर ठग’ है और दिल्ली पुलिस उसके खिलाफ आपराधिक साजिश रचने, धोखाधड़ी करने और करीब 200 करोड़ रुपये की वसूली के आरोपों की जांच कर रही है।

ईडी ने कहा था, ‘‘चंद्रशेखर इस धोखाधड़ी मामले का मुख्य षड्यंत्रकारी है। वह 17 साल की उम्र से ही अपराध जगत में आ गया था। उसके खिलाफ कई प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं और उसे फिलहाल (दिल्ली पुलिस के एक मामले के सिलसिले में) रोहिणी जेल में रखा गया है।’’

उसने दावा किया कि जेल में रहने के बावजूद चंद्रशेखर ने लोगों से 'ठगी करना बंद नहीं किया।'

ईडी ने दावा किया था, ‘‘उन्होंने (अवैध रूप से खरीदे गए सेलफोन के जरिये जेल के भीतर से) तकनीक की मदद से लोगों को ठगने के लिए फर्जी कॉल किए, क्योंकि कॉल किए गए लोगों के फोन पर वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के नंबर प्रदर्शित हो रहे थे।’’

ईडी ने यह भी दावा किया था कि इन लोगों से (जेल से) बातचीत में उसने खुद के एक सरकारी अधिकारी होने का दावा किया था और पैसे लेकर उन लोगों को मदद की पेशकश की थी।

प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के बयान भी दर्ज किए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए