लाइव न्यूज़ :

ईडी ने सहकारिता बैंक धोखाधड़ी मामले में राकांपा नेता सहित चार को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: March 8, 2021 19:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मार्च प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पुणे के सहकारिता बैंक में 71 करोड़ रुपये से ज्यादा की कथित धोखाधड़ी से संबंधित जांच में धनशोधन के आरोप में राकांपा के एक नेता व उनके सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।

ईडी ने सोमवार को बताया कि पुणे के शिवाजीराव सहकारिता बैंक के मुख्य प्रवर्तक-निदेशक तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के पूर्व एमएलसी अनिल शिवाजीराव भोसले को गिरफ्तार किया गया है। वह मामले में मुख्य आरोपी हैं। इसी के साथ बैंक के निदेशक सूर्यजी पांडुरंग जाधव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी तानाजी दत्तू पडवाल और शैलेश भोसले नाम के शख्स को भी गिरफ्तार किया गया है।

ईडी ने बताया कि उन्हें धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत पुणे की यरवदा जेल से छह मार्च को गिरफ्तार किया गया है, जहां वे धोखाधड़ी मामले में न्यायिक हिरासत में बंद हैं। इस मामले में धोखाधड़ी की तफ्तीश स्थानीय पुलिस भी कर रही है।

केंद्रीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि उन्हें हिरासत में लेने के लिए उन्हें मुंबई की पीएमएलए अदालत में पेश किया गया जिसने चारों आरोपियों को 11 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया।

ईडी ने आरोपियों के खिलाफ पुणे पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी पर अनिल भोसले और अन्य के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया था जिसके बाद जनवरी में एजेंसी ने पुणे के आसपास छापेमारी की थी।

एजेंसी ने पुलिस की प्राथमिकी के हवाले से कहा कि अप्रैल 2019 में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के ऑडिट के बाद बैंक में कथित अनियमितता का पता चला। यह भी पता चला कि बैंक कि नकद पुस्तिका में 71.78 करोड़ रुपये की प्रविष्टि बैंक के पुणे स्थित मुख्यालय में लंबित है।

बयान में आरोप लगाया गया है कि अनिल भोसले ने अपने पद का दुरुपयोग किया और अन्य आरोपियों के साथ साजिश करके निजी लाभ के लिए बैंक और उसकी शाखाओं के पैसे का गबन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो