लाइव न्यूज़ :

तृणमूल छात्र नेता सायोनी घोष को ईडी ने फिर भेजा समन, 5 जुलाई को दोबारा बुलाया पेशी पर

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 2, 2023 09:40 IST

प्रवर्तन निदेशालय ने तृणमूल छात्रनेता सायोनी घोष से बीते शुक्रवार को 11 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद 5 जुलाई को दोबारा समन किया है कि वो ईडी दफ्तर में पेश हों।

Open in App
ठळक मुद्देप्रवर्तन निदेशालय ने सायोनी घोष को भेजा दोबारा समन, 5 जुलाई को फिर पेश होने के लिए कहाप्रवर्तन निदेशालय तृणमूल छात्रनेता सायोनी घोष से बीते शुक्रवार को 11 घंटे की लंबी पूछताछ कर चुका हैईडी अधिकारी ने कहा कि सायोनी के लिए हमारे पास ऐसे कई सवाल हैं, जिनके जवाब उन्हें देने हैं

कोलकाता: प्रवर्तन निदेशालय ने तृणमूल छात्रनेता सायोनी घोष को पश्चिम बंगाल स्कूल नौकरी घोटाले के सिलसिले में 11 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ करने के एक दिन बाद शनिवार को फिर से समन भेजा है। ईडी ने सायोनी को 5 जुलाई को दोबारा पूछताछ के लिए पेश होने का आदेश दिया है।

जानकारी के अनुसार ईडी अधिकारियों ने सायोनी को जांच से संबंधित कुछ दस्तावेजों के साथ बुधवार को दफ्तर में पूछताछ के लिए हाजिर होने के लिए कहा है। इस संबंध में ईडी अधिकारी ने कहा, "हमारे पास ऐसे कई सवाल हैं, जिनके जवाब सायोनी को अभी भी जवाब देना है। इसलिए हमने उन्हें बुधवार सुबह ईडी दफ्तर में बुलाया है ताकि हम उनसे फिर से पूछताछ कर सकें।"

वहीं तृणमूल नेता सायोनी घोष ने कहा कि वह आरोपों के संबंध में ईडी द्वारा की जा रही जांच में सहयोग करेंगी और एजेंसी के कोलकाता स्थित दफ्तर में पूछताछ के लिए फिर से जाएंगी।

उन्होंने कहा, "जिस तरह के आरोप लगे हैं, उस लिहाज से यह बहुत ही महत्वपूर्ण जांच है और मैं ईडी अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करूंगी। मैं कतई डरी हुई नहीं हूं।"

मालूम हो कि बीते शुक्रवार को ईडी के अधिकारियों ने बंगाल स्कूल नौकरी घोटाले की जांच के सिलसिले में तृणमूल नेता सायोनी घोष से लगभग 11 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद ईडी के सूत्रों ने कहा कि बंगाल स्कूल नौकरी घोटाले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए कई लोगों से पूछताछ के दौरान सायोनी घोष का नाम बार-बार सामने आया है।

इससे पहले बीते जून महीने की शुरुआत में ईडी ने बंगाल स्कूल नौकरी घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के लिए तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मुक्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को भी पूछताछ के लिए तलब किया था।

ईडी ने बंगाल स्कूल नौकरी घोटाले में अब तक ममता बनर्जी सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी, उनकी करीबी दोस्त अर्पिता मुखर्जी और शिक्षा विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों को घोटाले में उनकी कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया है।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयEDममता बनर्जीTrinamool CongressMamata BanerjeeAbhishek Banerjee
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप