लाइव न्यूज़ :

भाजपा के लिए सत्ता सेवा का माध्यम है, मेवा का माध्यम नहीं, अर्थव्यवस्था पैसेंजर ट्रेन के तौर पर विरासत में मिली: जयंत

By भाषा | Updated: July 8, 2019 17:26 IST

लोकसभा में आम बजट 2019-20 पर चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा के जयंत सिन्हा ने कहा कि आर्थिक विकास की जो गति है, उसमें थोड़ी सी वृद्धि करके हम अगले कुछ वर्षों में पांच हजार अरब डॉलर ही नहीं, बल्कि 10 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि 2014 में मोदी सरकार को जो अर्थव्यवस्था विरासत में मिली थी वो बहुत दयनीय स्थिति में थी।सिन्हा ने कहा कि दुनिया में किसी भी संघीय ढांचे वाले देश में जीएसटी को दो साल के समय में क्रियान्वित नहीं किया जा सका।

भाजपा ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले आम बजट को ‘ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी’ करार देते हुए सोमवार को कहा कि 2014 में उसे अर्थव्यवस्था पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन के तौर पर मिली थी जिसे पिछले पांच वर्षों में राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन बनाया गया और अब इसे बुलेट ट्रेन बनाया जाएगा।

लोकसभा में आम बजट 2019-20 पर चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा के जयंत सिन्हा ने कहा कि आर्थिक विकास की जो गति है, उसमें थोड़ी सी वृद्धि करके हम अगले कुछ वर्षों में पांच हजार अरब डॉलर ही नहीं, बल्कि 10 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं।

उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी सरकार को जो अर्थव्यवस्था विरासत में मिली थी वो बहुत दयनीय स्थिति में थी। वह पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन की तरह थी। हमारी सरकार ने पांच वर्षों में उसे राजधानी ट्रेन बनाया और अब इसे बुलेट ट्रेन बनाएंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पांच साल पहले मोदी सरकार बनने के समय देश की जीडीपी 111 लाख करोड़ रुपये थी, जिसे पांच वर्षों में 188 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था के विकास की जो मौजूदा गति है उसमें थोड़ी बढ़ोतरी करके हम जीडीपी को 350 लाख करोड़ रुपये और 700 लाख करोड़ रुपये तक ले जा सकते हैं।

सिन्हा ने कहा कि दुनिया में किसी भी संघीय ढांचे वाले देश में जीएसटी को दो साल के समय में क्रियान्वित नहीं किया जा सका। मलेशिया में ऐसी कोशिश करते हुए सरकार चली गई। परंतु भारत में जनता ने मोदी सरकार को और बड़े बहुमत से दोबारा चुना।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए सत्ता सेवा का माध्यम है, मेवा का माध्यम नहीं है। सिन्हा ने कहा कि ग्रामीण, गरीब और किसान पर खर्च करके ही उपभोग को बढ़ाया जा सकता है जिससे अर्थव्यवस्था को ताकत मिलेगी। मोदी सरकार इसी काम को महत्व दे रही है। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने गरीबों को ‘स्लोगन’ नहीं, बल्कि साधन दिए हैं। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रजयंत सिन्हामोदी सरकारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी