लाइव न्यूज़ :

अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज को झारखंड में लिया गया हिरासत में, कुछ घंटो बाद किया गया रिहा

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 28, 2019 15:38 IST

ज्यां द्रेज का कहना है कि उन्होंने पुलिस से इसके लिए बात की थी लेकिन आदेश नहीं दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस जानकर उनके उपर आरोप लगाना चाहती है। 

Open in App
ठळक मुद्देज्यां द्रेज और उनके साथियों को आचार संहिता लागू होने के दौरान बिना प्रशासनिक अनुमति के बैठक करने जा रहे थे।बेल्जियम में जन्मे अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज ने नीति और अर्थशास्त्र पर कई किताबें भी लिखी हैं।

झारखंड के बिष्णुपुरा में 28 मार्च को अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज के साथ दो अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था। पुलिस के मुताबिक, वह बिना किसी अनुमति के कोई बैठक करने जा रहे थे। गढ़वा जिले के बिष्णुपुरा पुलिस स्टेशन में कुछ घंटों के पूछताछ के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक ज्यां द्रेज और उनके साथियों को आचार संहिता लागू होने के दौरान बिना प्रशासनिक अनुमति के बैठक करने की वजह से हिरासत में लिया गया है।

इंडियन एक्सप्रेस को डीआईजी पलामू विपुल शुक्ला ने बताया कि वह किसी सोशल मुद्दे पर बैठक करने जा रहे थे, जिसके लिए उन्होंने एसडीओ से आदेश नहीं लिए थे। उन्हें आदर्श आचार संहिता के तहत गिरफ्तार किया गया था। 

गढ़वा के डिप्टी कमिश्नर हर्ष मंगला ने कहा, "जब एमसीसी लागू होता है, तो सीआरपीसी 144 लगाया जाता है, ज्यां द्रेज ने एक सार्वजनिक बैठक आयोजित करने की अनुमति मांगी थी और इसे अस्वीकार कर दिया गया था। हम इस पर गौर करेंगे कि इसे क्यों खारिज किया गया है।''

ज्यां द्रेज का कहना है कि उन्होंने पुलिस से इसके लिए बात की थी लेकिन आदेश नहीं दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस जानकर उनके उपर आरोप लगाना चाहती है। 

ज्यां द्रेज के मुताबिक, उनको पुलिस से वो बैठक करने की अनुमति चाहिए भेल ही 28 मार्च के शाम को ही क्यों ना हो। 

कौन हैं ज्यां द्रेज? 

ज्यां द्रेज देश के एक जाने-माने अर्थशास्त्री और समाजसेवी हैं। वर्तमान में वो रांची विश्विद्यालय में विजिटिंग प्रोफेसर हैं। ज्यां द्रेज ने भोजन के अधिकार, बाल पोषण, लिंग अनुपात, महिलाओं के विकास के लिए काफी काम किया है। बेल्जियम में जन्मे अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज ने नीति और अर्थशास्त्र पर कई किताबें भी लिखी हैं।

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत