लाइव न्यूज़ :

राजीव गांधी 'भ्रष्टाचारी नंबर वन' वाले बयान पर पीएम मोदी को चुनाव आयोग से क्लीनचिट, जानें पूरा विवाद

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 8, 2019 08:45 IST

चुनाव आयोग ने पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ पांच शिकायतों पर फैसला लेते हुए सभी मामलों में उन्हें क्लीनचिट दे दी थी। कांग्रेस ने कुल आठ मामलों पर चुनाव आयोग से शिकायत की है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने कुल आठ मामलों में बीजेपी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है।चुनाव आयोग ने पीएम मोदी और अमित शाह खिलाफ पांच शिकायतों पर फैसला लेते हुए सभी मामलों में उन्हें क्लीनचिट दे दी थी।

चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी 'भ्रष्टाचारी नंबर वन' वाले बयान पर क्लीनचिट दे दी है। राजीव गांधी को  'भ्रष्टाचारी नंबर वन' कहने पर पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी। चुनाव आयोग ने पीएम मोदी को क्लीनचिट देते हुए कहा है कि प्रथम दृष्ट्या हमें इस मामले में किसी तरह का आचार संहिता उल्लंघन नहीं दिखत है। चुनाव आयोग ने ये पूरा मामला बंद कर दिया है। 

चुनाव आयोग एमसीसी (MCC) ने रिपोर्ट सौंपते हुए कहा  है कि प्रथमदृष्टया प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं पाया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा राजीव गांधी को कथित रूप से 'भ्रष्टाचारी नंबर वन' कहे जाने पर चुनाव आयोग को मंगलवार को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। आयोग को रिपोर्ट और उसके साथ ऑडियो-वीडियो रिकार्डिंग भेजी गयी। इसके बाद ही चुनाव आयोग ने इस मामले में पीएम मोदी क्लीनचिट दी है। 

 चुनाव आयोग ने पीएम मोदी और अमित शाह खिलाफ पांच शिकायतों पर फैसला लेते हुए सभी मामलों में उन्हें क्लीनचिट दे दी थी। कांग्रेस ने कुल आठ मामलों पर चुनाव आयोग से शिकायत की है।

पीएम मोदी ने राजीव गांधी को लेकर क्या दिया था बयान? 

पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में एक चुनावी सभा में अपने भाषण में राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए राजीव गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'राजीव गांधी कांग्रेस के राजदरबारियों ने मिस्टर क्लीन बना दिया था, गाजे बाजे के साथ मिस्टर क्लीन-मिस्टर क्लीन चला था, लेकिन देखते ही देखते भ्रष्टाचारी नंबर वन के रूप में उनका जीवनकाल समाप्त हो गया था।'

मेरे शहीद पिता का अपमान करते हैं मोदी: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, चुनाव के प्रचार में बीजेपी के नेता कभी भी ये नहीं कहते कि उन्होंने जनता से किया वादा पूरा किया है या नहीं। कभी शब्दों के नाम पर वोट मांगते हैं तो कभी मेरे परिवार के शहीद हुए सदस्यों के नाम पर वोट मांगते हैं।

कांग्रेस नेता शीला दीक्षित ने पीएम मोदी की निंदा की 

कांग्रेस नेता शीला दीक्षित ने राजीव गांधी के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस्तेमाल की गयी कथित ‘अपमानजनक’ भाषा की रविवार ( 6मई)  को निंदा की और कहा कि इससे लोगों के बीच बीजेपी की छवि घटी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार दीक्षित ने मोदी से माफी मांगने की मांग की और कहा कि उनकी टिप्पणी से ‘देश के लोग आहत हुए हैं।’

टॅग्स :चुनाव आयोगलोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीराजीव गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो