लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग ने शिंदे गुट की 'बालासाहेबांची शिवसेना' को दिया 'दो तलवारें और ढाल' का निशान

By रुस्तम राणा | Updated: October 11, 2022 20:56 IST

निर्वाचन आयोग द्वारा शिंदे गुट की शिवसेना को कल 'बालासाहेबांची शिवसेना' नाम दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले आयोग ने शिंदे समूह को 'बालासाहेबांची शिवसेना' नाम दिया गया थाजबकि उद्धव गुट को 'शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे' नाम और चुनाव चिन्ह 'मशाल' मिला निर्वाचन आयोग ने अंतरिम अवधि के लिए 'धनुष और तीर' चिह्न पर रोक लगा दी थी

नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट को 'दो तलवारें और ढाल' का निशान आवंटित किया है। आयोग द्वारा शिंदे गुट की शिवसेना को कल 'बालासाहेबांची शिवसेना' नाम दिया गया था। लेकिन आयोग ने चुनाव चिन्ह नहीं दिया था। जबकि ठाकरे गुट की शिवसेना को नाम और निशान दोनों दे दिए गए थे। उन्हें आयोग ने 'शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे' नाम और चुनाव चिन्ह 'मशाल' दिया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाले समूह ने मतदान निकाय के आदेश के अनुसार दिन में तीन विकल्प प्रस्तुत किए, जिसके बाद चुनाव आयोग ने अपना आदेश वजारी किया और इसे वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। एक दिन पहले, मतदान निकाय ने उन सभी तीन विकल्पों को खारिज कर दिया था, जिन्हें शिंदे गुट ने चुनाव प्रतीकों के विकल्प के रूप में सुझाया था - 'उगता सूरज', 'त्रिशूल' और 'गदा' - और इसे मंगलवार तक नए विकल्प प्रस्तुत करने के लिए कहा था। पिछले हफ्ते, चुनाव आयोग ने दो शिवसेना गुटों के बीच एक झगड़े के बाद अंतरिम अवधि के लिए 'धनुष और तीर' चिह्न पर रोक लगा दी थी।

शिंदे गुट अब पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न के लिए ठाकरे गुट के साथ होड़ कर रहा है, उनका दावा है कि वे पार्टी के संस्थापक और उद्धव ठाकरे के पिता बालासाहेब ठाकरे के सच्चे उत्तराधिकारी हैं। उधर, ठाकरे के नेतृत्व वाले समूह ने कहा कि वह चुनाव आयोग के फैसले को एक बड़ी जीत मानता है। 

टॅग्स :शिव सेनाएकनाथ शिंदेECI
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपीएम मोदी और चुनाव आयोग के खिलाफ AI वीडियो को लेकर X प्लेटफॉर्म के खिलाफ मामला दर्ज, VIDEO

भारतWest Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अगले महीने 2 चरणों में होने की संभावना

भारतआमिर खान ने 'तारे जमीन पर' की थी और हमने फिल्म 'सारे ज़मीन पर' की थी?, एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो