लाइव न्यूज़ :

मुंबई: BMC के स्कूल में आयरन की गोली खाने से बच्ची की मौत. 470 छात्र अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: August 11, 2018 05:50 IST

पुलिस उपायुक्त (जोन छह) के शाहजी उपम ने बताया कि 471 बच्चों को जांच के लिए भर्ती कराया गया था जिनमें से अब भी 80 बच्चे अस्पताल में हैं। 

Open in App

मुंबई, 11 अगस्त: नगर निकाय संचालित एक स्कूल में आयरन की गोली खाने से एक छात्रा की मौत हो गई तथा 470 अन्य छात्रों को विषाक्तता के संदेह की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि 12 वर्षीय एक लड़की को गोवंडी के बैंगनवाड़ी स्थित म्युनिसिपल उर्दू स्कूल नंबर 2 में आयरन और फॉलिक एसिड की गोलियां दी गई थीं। इसके बाद वह मंगलवार को स्कूल नहीं आई लेकिन बुधवार को वह स्कूल पहुंची थी और कल रात ‘खून की उल्टी’ की वजह से उसकी मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि लड़की की मौत के पीछे की वजट टीबी हो हो सकती है। हालांकि बीएमसी ने बयान में कहा है कि उसे लड़की की बीमारी के बारे में जानकारी नहीं है। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि स्कूल में पढ़नेवाले अन्य बच्चों के अभिभावक इस खबर से परेशान हो गए और वे अपने बच्चों को लेकर घाटकोपर के राजवंडी अस्पताल और गोवंडी के शताब्दी अस्पताल में गए। उन्होंने बताया कि सभी बच्चों की जांच के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने की सलाह दी गई है। पुलिस उपायुक्त (जोन छह) के शाहजी उपम ने बताया कि 471 बच्चों को जांच के लिए भर्ती कराया गया था जिनमें से अब भी 80 बच्चे अस्पताल में हैं। 

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए