लाइव न्यूज़ :

गाजीपुर लैंडफिल में आग लगने को लेकर पूर्वी दिल्ली नगर निगम पर 40 लाख रुपये का जुर्माना

By भाषा | Updated: April 1, 2021 20:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अप्रैल दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) पर यह कहते हुए 40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है कि चार दिनों पहले गाजीपुर लैंडफिल साइट पर आग लगने का बड़ा कारण उसकी ‘‘लापरवाही’’ थी।

लैंडफिल साइट के कुछ हिस्से में रविवार की शाम को आग लग गई थी जिससे इलाके में प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो गई।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि डीपीसीसी की एक टीम ने लैंडफिल साइट का दौरा किया और रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में कहा गया कि साइट का प्रबंधन करने वाले निगम ने वहां इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि नगर निकाय की लापरवाही आग लगने का बड़ा कारण रही, जिससे इलाके में वायु प्रदूषण काफी बढ़ गया।

डीपीसीसी ने कहा कि गाजीपुर लैंडफिल साइट में पहले भी आग लगी है, जो दर्शाता है कि ‘‘ईडीएमसी ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए