लाइव न्यूज़ :

गुजरात में 24 घंटे में तीसरी बार भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 मापी गई, कल रात से 14 झटके महसूस

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 15, 2020 17:38 IST

कल रात से लेकर अभी तक 14 बार धरती हिल चुकी हैं। लोग डर के साये भी जी रहे हैं। हालांकि जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। पिछले एक माह में दिल्ली और एनसीआर में भी 14 बार झटके महसूस हो चुके हैं। सभी केंद्र दिल्ली और एनसीआर में ही था।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के कच्छ जिले में सोमवार को भूकंप बाद के 14 झटके महसूस किए गए हैं। इससे एक दिन पहले इलाके में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था।रविवार रात को भूकंप आया था जिसका केंद्र कच्छ के भचाउ से 10 किलोमीटर उत्तर उत्तर पूर्व में स्थित था।अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

अहमदाबादः गुजरात के कच्छ में पिछले 24 घंटों में तीन बार झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई है। कल रात से लेकर अभी तक 14 बार धरती हिल चुकी हैं। लोग डर के साये भी जी रहे हैं। हालांकि जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। पिछले एक माह में दिल्ली और एनसीआर में भी 14 बार झटके महसूस हो चुके हैं। सभी केंद्र दिल्ली और एनसीआर में ही था।

गुजरात के कच्छ जिले में सोमवार को भूकंप बाद के 14 झटके महसूस किए गए हैं। इससे एक दिन पहले इलाके में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। रविवार रात को भूकंप आया था जिसका केंद्र कच्छ के भचाउ से 10 किलोमीटर उत्तर उत्तर पूर्व में स्थित था।

गांधीनगर स्थित भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) के एक वैज्ञानिक ने बताया कि भूकंप के बाद के 14 झटके इलाके में महसूस किए गए हैं। इसमें सोमवार दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर आया 4.6 तीव्रता का ज़लज़ला भी शामिल है। इसका केंद्र भचाउ में 15 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में था। आईएसआर के वैज्ञानिक संतोष कुमार ने बताया, "हम आज आए भूकंप का वैज्ञानिक आधार पर यह पता लगाने के लिए विश्लेषण कर रहे हैं क्या यह भूकंप बाद का झ़टका था या नया ज़लज़ला था।

फिलहाल हम इसे और क्षेत्र में आए अन्य ज़लज़लों को कल रात आए भूकंप के बाद आने वाले झटकों के तौर पर गिन रहे हैं।" आईएसआर के अन्य अधिकारी ने बताया कि 4.6 तीव्रता के भूकंप के अलावा सोमवार सुबह 10 बजकर 02 मिनट पर 3.7 तीव्रता का भूकंप बाद का झटका महसूस किया गया था।

इसका केंद्र भी भचाउ से छह किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में स्थित था। रविवार देर रात एक बजकर 01 मिनट पर 3.6 तीव्रता का भूकंप बाद का झटका आया था जिसका केंद्र भचाउ से 11 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में स्थित था। अधिकारी ने बताया कि 3.1, 2.9, 2.5, 2.4,1.7,1.6 और 1.4 तीव्रता के झटके सोमवार दोपहर तक महसूस किए गए हैं। 

जम्मू-कश्मीर में 3.2 तीव्रता का भूकंप

जम्मू-कश्मीर में सोमवार तड़के 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने बताया कि इससे किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि यह भूकंप सुबह चार बजकर 36 मिनट पर आया और यह पांच किलोमीटर की गहराई पर था। साथ ही उन्होंने बताया कि भूकंप के कारण किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

इनपुट भाषा

टॅग्स :भूकंपगुजरातजम्मू कश्मीरभारतीय मौसम विज्ञान विभागदिल्लीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप