लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.5 मापी गई तीव्रता

By अंजली चौहान | Updated: May 22, 2023 11:07 IST

सोमवार को भारत के पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअरुणाचल प्रदेश के चांगलांग में भूकंप सोमवार सुबह 4.5 तीव्रता का भूकंप म्यांमार में भी महसूस किए गए झटके

चांगलांग: भारत के पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्री भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप सुबह 8 बजे के करीब आया।

भूकंप 14 किलोमीटर की गहराई में आया। बताया जा रहा है कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई है। हालांकि, भूकंप की तीव्रता अधिक नहीं है जिससे अभी तक इसके कारण किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं मिली है।

सुबह के समय लोगों ने अचानक भूकंप के हल्के झटके महसूस किए तो सभी सर्तक हो गए। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। 

गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश के साथ ही म्यांमार में भी भूकंप के तीव्र झटकों को लोगों ने महसूस किया है।

म्यांमार में सुबह करीब 4.5 तीव्रता के भूकंप को दर्ज किया गया। यह भूकंप सुबह करीब 8 बजकर 15 मिनट पर आया। 

मालूम हो कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इस तरह लगाया जाता है कि अगर भूकंप की तीव्रता 0 से 1.9 है तो ही सीज्मोग्राफी के जरिए भूकंप की जानकारी मिल पाएगी।

2 से 2.9 तीव्रता दर्ज होने पर इसे बहुत कम कंपन वाला माना जाता है। 3 से 3.9 तीव्रता पर हल्के झटके महसूस होंगे।

वहीं, अगर 4 से 4.9 तीव्रता मापी गई है तो थोड़े तेज झटके महसूस किए जाएंगे जिससे कम से कम घर में रखा कोई सामान गिरेगा।

इसके अलावा अगर 6 से 6.9 तीव्रता से भूकंप आता है तो किसी इमारत में दरार आ सकती है या गिर भी सकती है।

वहीं, 8 से 8.9 तीव्रता वाला भूकंप खतरनाक श्रेणी में आता है जिससे अधिक जान-माल का नुकसान होता है। ऐसे भूकंप के कारण सुनामी आ जाती है और चारों तरफ तबाही मच जाती है। 

टॅग्स :अरुणाचल प्रदेशभूकंपम्यांमार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वEarthquake in America: नेवादा के सिल्वर स्प्रिंग्स में 5.7 की तीव्रता से कांपी धरती, लोगों में दहशत

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार