लाइव न्यूज़ :

Earthquake Today: तिब्बत-नेपाल सीमा के पास भूकंप ने मचाई तबाही, कम से कम 32 लोगों की मौत; भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

By अंजली चौहान | Updated: January 7, 2025 12:51 IST

Earthquake Today: मंगलवार सुबह नेपाल के पास पश्चिमी चीन के एक पहाड़ी क्षेत्र में जोरदार भूकंप आया, जिसमें 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक 38 लोग घायल हैं.

Open in App

Earthquake Today: नेपाल में आए भयावह भूकंप के कारण तिब्बत समेत भारत के कई राज्यों में झटके महसूस किए गए। मंगलवार सुबह-सुबह भूकंप आने से अफरा-तफरी मच गई। नेपाल सीमा के पास तिब्बत में रिक्टर पैमाने पर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। जिसमें कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई। बिहार, दिल्ली-एनसीआर, असम और पश्चिम बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में झटके महसूस किए गए।

समाचार एजेंसी एजेंस फ्रांस-प्रेस (एएफपी) ने तिब्बत-नेपाल सीमा क्षेत्र में भूकंप के कारण 32 लोगों की मौत की सूचना दी है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) और केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अनुसार, तिब्बत के ज़िज़ांग में सुबह 6:35 बजे 10 किलोमीटर की गहराई पर भीषण भूकंप आया।

भूकंप का केंद्र अक्षांश 28.86 एन और देशांतर 87.51 ई पर स्थित था। एनसीएस के अनुसार, ज़िज़ांग में चार भूकंप आए। पहला भूकंप सुबह 5:41 बजे रिक्टर स्केल पर 4.2 तीव्रता का था, दूसरा और सबसे बड़ा (7.1) सुबह 6:35 बजे, तीसरा भूकंप सुबह 7:02 बजे आया जिसकी तीव्रता 4.7 थी और चौथा भूकंप 7:07 बजे 4.9 तीव्रता का था।

वहीं, सरकारी सामाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार, 6.8 तीव्रता के भूकंप के कारण 32 लोगों की मौत हो गई और 38 अन्य घायल हो गए। भूकंप का केंद्र 28.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87.45 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, मुंगेर, अररिया, सीतामढ़ी, गोपालगंज, वैशाली, नवादा और नालंदा सहित बिहार के कई हिस्सों में लगभग 30 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।

नेपाल भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के अभिसरण पर स्थित होने के कारण भूकंप के प्रति संवेदनशील है। इन प्लेटों के बीच चल रही टक्कर और सबडक्शन के कारण अक्सर भूकंपीय गतिविधि होती है।

टॅग्स :भूकंपनेपालचीनबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी