लाइव न्यूज़ :

भोपाल के कई इलाकों में धमाके साथ महसूस हो रहे भूकंप जैसे झटके, लोगों में दहशत का माहौल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 15, 2019 11:24 IST

धरती के अंदर चट्टानों में घर्षण की वजह से धमाके की आवाज और कंपन हो रहा है। नीलवड़ से पहले कोलार क्षेत्र और कोहेफिजा में भी इसी तरह के झटके महसूस किए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देभोपाल के कई इलाकों में लोग धरती पर कंपन महसूस कर रहे हैं।नीलबड़ इलाके में तेज धमाके के साथ कंपन होने से लोगों में दहशत का माहौल है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कई इलाकों में लोग धरती पर कंपन महसूस कर रहे हैं। नीलबड़ में तेज धमाके के साथ कंपन होने से लोगों में दहशत का माहौल है। माना जा रहा है कि धरती के अंदर चट्टानों में घर्षण की वजह से धमाके की आवाज और कंपन हो रहा है। नीलवड़ से पहले कोलार क्षेत्र और कोहेफिजा में भी इसी तरह के झटके महसूस किए गए थे।

बताया जा रहा है कि लगातार भारी बारिश की वजह से केरवा और कलियासोत डैम से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इससे कई इलाके जलमग्न हैं। जानकारों का मानना है कि धरती के अंदर चट्टानों के घर्षण से ऐसी आवाजें आ रही हैं लेकिन यह भूकंप नहीं है।

भूकंप कैसे आते हैं? इस सवाल के जवाब में विशेषज्ञों का कहना है कि पूरी धरती 12 टैक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है, जिसके नीचे तरल पदार्थ लावा के रूप में है। ये प्लेटें लावे पर तैर रही होती हैं। इनके टकराने से ही भूकंप आता है। हालांकि भोपाल के कुछ इलाकों में महसूस किए जा रहे झटकों को भूकंप नहीं माना जा रहा।

टॅग्स :भोपालभूकंपअर्थ (प्रथ्वी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप