लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: जयपुर से कुछ दूर आधी रात में लगे भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 7, 2020 04:59 IST

राजस्थान की राजधानी जयपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके काफी धीरे थे। जानकारी के मुताबिक भूकंप से किसी भी जानमाल की हानि नहीं हुई है।

Open in App

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में गुरुवार (6 अगस्त) और शुक्रवार (7 अगस्त)  की रात भूकंप का झटका लगा। भूकंप के झटके रात को तकरीबन 12.44 पर महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार रिएक्टर स्केल पर भूकंप की इनकी तीव्रता 3.1 मापी गई। 

रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का झटका जयपुर से  82 किलोमीटर उत्तर की ओर लगा है। भूकंप से किसी भी जानमाल की हानि नहीं हुई है। झटका काफी धीरे था...इसलिए कहा जा रहा है कि लोगों को ये महसूस भी नहीं हुआ होगा।

देश में भूकंप के काफी झटके लग रहे हैं

अभी तक इस साल देश में हर इलाके में काफी भूकंप के झटके लग रहे हैं। दिल्ली में अप्रैल से जुलाई तक करीब 18 बार भूकंप के हल्के झटके आ चुके हैं। वहीं मिजोरम में भी जुलाई महीने में 9 बार भूकंप के झटके लगे हैं। जुलाई में गुजरात में भी 2 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 

दक्षिण गुजरात में 3 अगस्त को आया था 3.3 तीव्रता का भूकंप

दक्षिण गुजरात में सोमवार (तीन अगस्त) शाम को 3.3 तीव्रता का भूकंप आया लेकिन जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं थी। भूकंप का केंद्र अहमदाबाद से करीब 200 किलोमीटर दूर भरूच जिले में था।

टॅग्स :भूकंपराजस्थानराजस्थान समाचारजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब