लाइव न्यूज़ :

साउथ अफ्रीका में सुषमा स्वराज ने गांधी और मंडेला को किया याद, बोली- सत्य और मेहनत का कोई विकल्प नहीं 

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 7, 2018 02:30 IST

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर हैं।

Open in App

पीटरमारित्जबर्ग, 7 जून:  विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर हैं। उन्होंने 6 जून को पीटरमारित्जबर्ग में भाषण देते हुए  महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला को याद किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका समृद्ध संस्कृति और विरासत को साझा करते हैं। दोनों ही देशों के संबंध समय की कसौटी पर हमेशा से ही खरे उतरे हैं। दोनों ही देश साथ मिलकर रहे तो ये काफी आगे बढ़ सकते हैं।

सुषमा स्वराज ने महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला को याद करते हुए कहा, 25 साल पहले नेल्सन मंडेला ने पीटरमारित्जबर्ग में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया था। उस समय मंडेला ने कहा था कि यह उनके लिए ये काफी सम्मान की बात है कि उनको महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करने का मौका मिला है। महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला, दोनों ने बहुतों को उम्मीद दी थी। दोनों ने मिलकर पूरे विश्व को संदेश दिया था कि सत्य और मेहनत के बिना कोई विकल्प नहीं है।

सुषमा स्वराज ने कहा, सच की खोज के बाद ही शांति की बुनियाद पड़ी है और हमें इसे कभी नहीं भूलना चाहिए। सत्य और अहिंसा को विभाजित नहीं किया जा सकता है। जब हम दुनिया के कुछ देशों में अशांति देखते हैं तो हम हमेशा दिखता है कि सबसे पहला शिकार सत्य हुआ है।' 

सुषमा ने यहां,  2019 में वाराणसी में गंगा के तट पर होने वाले 15वें प्रवासी भारतीय दिवस का भी सभी को  आने के लिए आमंत्रित भी किया। इतना ही नहीं, उन्होंने सभी को 26 जनवरी में नई दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस में भी शामिल होने को न्योता दिया है। 

सुषमा ने कहा, कल 7 जून को हम सब अपने सबसे महान प्रवासी की यादों को सेलिब्रेट करेंगे जो यहां एक युवा वकील के तौर पर आए और अपने समय के सबसे बड़े लीडर्स में से एक बने। मैं महात्मा गांधी का जिक्र कर रही हूं। दक्षिण अफ्रीका ही वह जगह है जहां सत्याग्रह का जन्म हुआ।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :सुषमा स्वराजसाउथ अफ़्रीका
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2018 के सैंडपेपर कांड के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के लिए करेगा साउथ अफ्रीका टूर, पूरा शेड्यूल देखें

ज़रा हटकेदक्षिण अफ्रीका से भारत आई मादा चीता गामिनी ने 3 शावकों को दिया जन्म, देश में कुल संख्या बढ़ कर 38, वीडियो

क्रिकेटSA Vs CAN: आखिरी ओवरों में छक्कों की बारिश, मिलर और स्टब्स ने कनाडा को किया बेहाल

क्रिकेटटी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका को झटका, टोनी डी जोरजी और डोनोवन फरेरा बाहर, इन खिलाड़ी को मौका

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

भारत अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब