लाइव न्यूज़ :

बिहार ने किया कमाल?, विधानसभा चुनाव से पहले स्थानीय निकायों के उप चुनाव में पहली बार ई-वोटिंग, 136 पदों पर मतदान

By एस पी सिन्हा | Updated: June 28, 2025 14:25 IST

छह नगर निकायों पूर्वी चंपारण के नगर पंचायत, मेहसी और पकड़ीदयाल, रोहतास के नगर पंचायत, कोचस, पटना के नगर पंचायत खुशरूपुर और नौबतपुर तथा नगर पंचायत विक्रम में आम चुनाव कराए गए।

Open in App
ठळक मुद्दे बिहार में 6 नगर निकायों में 45 सीटों पर उपचुनाव कराया गया। सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक मोबाइल एप के जरिए ई-वोटिंग किया। 121 वार्ड पार्षद, आठ उप मुख्य पार्षद और सात मुख्य पार्षद के लिए मतदान कराया गया।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के पहले शनिवार को बिहार में राज्य निर्वाचन आयोग स्थानीय निकायों का उप चुनाव करवा रहा है। खास बात यह है कि देश में पहली बार बिहार में ऑनलाइन वोटिंग कराई गई। जो मतदाता बूथ तक नहीं आ सकते हैं, उनके लिए ई-वोटिंग की प्रक्रिया की शुरुआत की गई। निर्वाचन आयोग ने कहा कि पहली बार प्रयोग हुए 'ई-वोटिंग' प्रणाली से 40280 मतदाताओं ने सफलतापूर्वक अपना पंजीकरण कराया था। बिहार में 6 नगर निकायों में 45 सीटों पर उपचुनाव कराया गया। राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार छह नगर निकायों पूर्वी चंपारण के नगर पंचायत, मेहसी और पकड़ीदयाल, रोहतास के नगर पंचायत, कोचस, पटना के नगर पंचायत खुशरूपुर और नौबतपुर तथा नगर पंचायत विक्रम में आम चुनाव कराए गए।

आयोग का कहना है कि मतदाताओं ने सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक मोबाइल एप के जरिए ई-वोटिंग किया। राज्य निर्वाचन आयोग ने पहली बार वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग, असाध्य रोग से ग्रसित, गर्भवती और प्रवासी मतदाताओं के लिए ई-वोटिंग की प्रक्रिया शुरू की है। कुल 136 पदों के लिए मतदान हुआ, जिसमें 121 वार्ड पार्षद, आठ उप मुख्य पार्षद और सात मुख्य पार्षद के लिए मतदान कराया गया।

नौ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हो चुका है। जबकि पटना हाईकोर्ट के आदेश के कारण तीन पदों के लिए चुनाव स्थगित कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग के अनुसार एक तरफ जहां सभी बूथों पर ईवीएम के जरिए मतदान कराए गए तो दूसरी ओर घर बैठे भी मतदाताओं ने मोबाइल एप के जरिए वोट डाला। कुल 489 बूथ पर मतदान हुए, जिसमें 538 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हुआ।

उपचुनाव में कुल 379674 मतदाता थे। जिसमें 197129 पुरुष और 18,2539 महिला मतदाता हैं। जबकि 12 अन्य श्रेणी के मतदाता हैं। मतदान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आयोग द्वारा कुल 489 पीठासीन पदाधिकारी और 2121 मतदान कर्मियों को लगाया गया था। मतदान के लिए 1502 पुलिस पदाधिकारी और 5017 पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

टॅग्स :चुनाव आयोगऐपनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया