लाइव न्यूज़ :

डीएम साहिबा की गायों की देखभाल के लिए लगाई गई सरकारी पशु डॉक्टरों की ड्यूटी, लेटर वायरल होने से विभाग में मचा हड़कंप

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 12, 2022 14:34 IST

फतेहपुर जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे के सरकारी आवास में पलने वाली 3 गायों की देखभाल के लिए जिला पशु स्वास्थ्य विभाग के 7 डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है और वो भी हफ्ते के सातों दिन के लिए।

Open in App
ठळक मुद्देफतेहपुर जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे के आवास पर प्राइवेट काम के लिए लगी सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटीडीएम साहिबा की 3 गायों की देखभाल के लिए सरकारी पशु डॉक्टरों की हुई तैनाती इसका काम के लिए जिला पशु चिकित्सा विभाग ने बाकायदा जारी किया लेटर, जो हो गया वायरल

फतेहपुर: प्राशसनिक बाबूओं की हनक का एक ऐसा माजरा सामने आया है, जिसे देख और सुनकर सभी हैरान रह गये। इस वाकये से पहले सुना जाता था कि यूपी में नेताओं की भैंस और कुत्तों को खोजने के लिए पुलिस अमला सड़कों की खाक छानता था लेकिन ताजा वाकये में तो पशु डॉक्टरों की सामत आ गई, जब जिलाधिकारी साहिबा की गायों की देखभाल के लिए हफ्ते के सातों दिन उनके आवास पर बाकायदा ड्यूटी के लिए सरकारी आदेश जारी कर दिया गया।

जी हां, फतेहपुर जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे के सरकारी आवास में पलने वाली 3 गायों की देखभाल के लिए जिला पशु स्वास्थ्य विभाग के 7 डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है और वो भी हफ्ते के सातों दिन के लिए।

दरअसल ये मामला खुलता ही नहीं लेकिन जिला पशु विभाग द्वारा निर्गत सरकारी आदेश की चिट्ठी किसी ने वायरल कर दी और इस कारण जिलाधिकारी महोदया की हनक पब्लिक डोमेन में आ गई और इस बात पर बहस छिड़ गई कि क्या सरकारी पशु डॉक्टरों की नियुक्ति इसलिए हुई है कि वो हफ्ते के सातों दिन जिलों के पशु अस्पताल को छोड़कर डीएम साहिबा के घर की चाकरी करेंगे।

इस मामले में फतेहपुर के लोगों में खासा गुस्सा है और लोग इसे सरकारी अधिकारियों के अधिकारों और शक्ति के बेजा इस्तेमाल के तौर पर देख रहे हैं। वहीं फतेहपुर के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की ओर निर्गत हुई चिट्ठी के वायरल होने से जिले के सरकारी महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

जब चिट्ठी सार्वजनिक हो गई तो इस मामले में अपर मुख्य पशुधिकारी ने बात करते हुए इस बात को स्वीकार किया कि विभाग की ओर से पशु चिकित्सकों की तैनाती की गई थी क्योंकि डीएम साहिबा के आवास पर पलने वाली गायों की तबियत खराब थी।

सरकारी पत्र में बाकायदा डाक्टरों के नाम दिये हुए हैं और साथ में उन्हें किस दिन डीएम साहिबा के आवास पर तैनात रहना है, इसका भी बाकायदा उल्लेख किया गया है।

चिट्ठी में लिखा है कि डीएम महोदया की गायों की चिकित्सा के लिए पशु चिकित्सकों की रोजाना ड्यूटी लगाई जाती है। इसके साथ ही चिट्ठी में यह भी लिखा है कि आदेश के संबंध में चिकित्सकों की शिथिलता अक्षम्य है।

जानकारी के मुताबिक फतेहपुर की डीएम अपूर्वा दुबे के पति कानपुर के मौजूदा जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर भी आईएएस अधिकारी हैं। 

टॅग्स :फतेहपुरउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील