लाइव न्यूज़ :

DUSU Elections 2023 voting: छात्र संगठनों के कुल 24 उम्मीदवार मैदान में, डाले जा रहे वोट, मतों की गिनती कल, जानें समीकरण

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 22, 2023 10:40 IST

DUSU Elections 2023 voting: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव तीन साल बाद शुक्रवार को होंगे। इन चुनावों को लेकर पहली बार के मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकॉलेजों में तब तक प्रवेश नहीं करेगी जब तक कि कुछ गंभीर न हो जाए।दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है।शाम की पाली के छात्र अपराह्न तीन बजे से मतदान कर सकेंगे।

DUSU Elections 2023 voting: महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के कारण तीन साल के अंतराल के बाद आज दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव हो रहे हैं। छात्र संगठनों के कुल 24 उम्मीदवार मैदान में हैं। अंतिम सूची के मुताबिक, अध्यक्ष पद के लिए जहां 27 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे, वहीं अब आठ उम्मीदवार ही मैदान में बचे हैं।

उपाध्यक्ष पद के लिए 24 नामांकन पत्र दाखिल किये गए थे लेकिन सिर्फ पांच उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रॉक्टर रजनी अब्बी ने कहा कि हमने पुलिस की मदद मांगी है और सभी संवेदनशील बिंदुओं पर बैरिकेडिंग की जाएगी। दिल्ली पुलिस कैंपस में रहेगी, लेकिन कॉलेजों में तब तक प्रवेश नहीं करेगी जब तक कि कुछ गंभीर न हो जाए।

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की दिन की पाली के छात्रों के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है वहीं शाम की पाली के छात्र अपराह्न तीन बजे से मतदान कर सकेंगे। दिन की पाली के छात्र अपराह्न एक बजे तक मतदान कर सकेंगे जबकि शाम की पाली के छात्रों के पास अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए शाम साढ़े सात बजे तक का समय होगा।

मतों की गिनती शनिवार को होगी। डूसू चुनाव इससे पहले 2019 में हुए थे। कोविड-19 महामारी के कारण 2020 और 2021 में चुनाव नहीं कराए जा सके थे जबकि शैक्षणिक कैलेंडर में संभावित व्यवधानों के कारण 2022 में इसका आयोजन नहीं हो सका।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), कांग्रेस की छात्र शाखा नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी समर्थित स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआईएसए) से संबद्ध भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी लेनिवादी (भाकपा-माले) ने सभी चार पदों के लिए उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है।

एबीवीपी ने 2019 डूसू चुनाव में चार सीटों में से तीन पर जीत दर्ज की थी। करीब एक लाख छात्र चुनाव में मतदान करेंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय के अधिकतर कॉलेजों और संकायों के लिए डूसू एक मुख्य प्रतिनिधि निकाय है। हर कॉलेज का अपना छात्र संघ, चुनाव होता है। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालयदिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक महीने के लिए कैंपस में विरोध प्रदर्शन और जुलूस पर लगाया बैन, जानिए क्यों

ज़रा हटके'मेरी झोपड़ी के भाग' पर झूमे छात्र?, रामजस कॉलेज में भजन क्लबिंग का नया ट्रेंड शुरू, वीडियो

क्राइम अलर्टबचपन से ही शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित, मां ने मामा के घर पढ़ने भेजा?, दिवाली पर घर आई तो पिता ने रेप की कोशिश की, मां ने आबरू बचाई?, दिल्ली विवि की छात्रा की आपबीती

भारतडीयू प्रोफेसर थप्पड़ विवाद के बीच डूसू संयुक्त सचिव दीपिका झा की टिप्पणी से आक्रोश फैला, रिपोर्टर से कहा,- 'मेरेको जो ठीक लगा वही किया'

भारतअध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, सांस्कृतिक सचिव और खेल सचिव पर एबीवीपी ने मारी बाजी?, दिल्ली विवि के बाद हैदराबाद विश्वविद्यालय

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो