लाइव न्यूज़ :

भारी तूफान का खतरा कमजोर पड़ा, बीकानेर में आई धूल भरी आंधी 

By भाषा | Updated: May 7, 2018 22:05 IST

मौसम विभाग के दिल्ली स्थित मौसम पूर्वानुमान केन्द्र के निदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया 'संभावित इलाकों में मंगलवार दोपहर हवा के कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ने के कारण तूफान भी अब कमजोर पड़ गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 7 मईः पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान सहित अन्य पड़ोसी राज्यों में संभावित तूफान कमजोर पड़ गया है। हालांकि मौसम विभाग ने राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब और दिल्ली सहित आठ राज्यों में तूफान की चेतावनी को बरकरार रखा है, इसके मद्देनजर सभी संबद्ध राज्यों में आपदा प्रबंधन केन्द्रों से हर स्थिति से निपटने के लिये जरूरी इंतजाम करने को कहा गया है। 

मौसम विभाग के दिल्ली स्थित मौसम पूर्वानुमान केन्द्र के निदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया 'संभावित इलाकों में मंगलवार दोपहर हवा के कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ने के कारण तूफान भी अब कमजोर पड़ गया है। इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन और लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।' 

डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि रविवार को उत्तरी राजस्थान में तेज हवाओं के साथ धूल भरे आंधी-तूफान के खतरे की अगले 48 घंटे के लिये चेतावनी जारी की गयी थी। इसके मद्देनजर राजस्थान, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, और उत्तर प्रदेश सरकारों को आपदा प्रबंधन संबंधी तैयारियां मुकम्मल रखने का परामर्श दिया गया था। उन्होंने कहा कि मौसम के रुख में बदलाव के कारण तूफान अब कमजोर पड़ गया है। इन इलाकों में 50 किमी प्रति घंटा की अधिकतम गति के साथ हवा चलने और हल्की फुल्की बारिश की आशंका है।

डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर में पहाड़ी इलाकों से होते हुए मैदानी इलाकों में पंहुचेगा। इसकी वजह से सोमवार रात से मंगलवार तक राजस्थान के उत्तरी इलाकों, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। उन्होंने कहा कि अगले 48 घंटे के बाद बुधवार से मौसम सामान्य होने लगेगा और तापमान में इजाफा भी देखने को मिलेगा, जो कि अगले चार से पांच दिनों में 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 

उन्होंने कहा, 'घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि मौसम की यह परिस्थिति हर साल मानसून के पहले उत्पन्न होती है, जो कि सामान्य बात है।' डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा संबद्ध राज्य सरकारों को जारी परामर्श में स्कूल और अन्य जरूरी सेवाएं बंद करने जैसी कोई बात नहीं कही गयी है। 

हालांकि उन्होंने सतर्कता बरतने की अब भी जरूरत होने पर बल देते हुये पहाड़ी इलाकों में लोगों को सजग रहने की सलाह दी है। साथ ही स्थानीय प्रशासन को किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद रहने को कहा है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन को बदलते मौसम की पल-पल की जानकारी मुहैया करायी जा रही है जिससे लोगों तक समय से सही जानकारी पहुंचायी जा सके। 

इस बीच दिल्ली में मौसम विभाग की आज सुबह चेतावनी जारी होने के बाद दिल्ली सरकार ने कल सभी सांध्यकालीन स्कूलों को एक दिन के लिये बंद करने का फैसला किया है। इसके अलावा दिल्ली मेट्रो ने भी तूफानी हवाओं की चेतावनी के मद्देनजर मेट्रो परिचालन के दौरान मौसम संबंधी सभी ऐहतियाती उपाय बरतने के निर्देश जारी किये है।

टॅग्स :मौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर