लाइव न्यूज़ :

Dussehra 2025: दिल्ली के 4 सबसे फेमस रावण दहन स्थल, मेले की रौनक, झूले और खाने-पीने...

By संदीप दाहिमा | Updated: October 2, 2025 13:40 IST

दशहरे का त्योहार जिसे हम विजयादशमी भी कहते हैं भारत में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है, दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है, आपको बता दें दशहरा आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देDussehra 2025: दिल्ली के 4 सबसे फेमस रावण दहन स्थल, मेले की रौनक, झूले और खाने-पीने...टॉप दशहरा मेला, सबसे फेमस दशहरा कहां का है, दिल्ली में सबसे बड़ा रावण

Dussehra 2025 Most Famous Ravan Dahan: दशहरे का त्योहार जिसे हम विजयादशमी भी कहते हैं भारत में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है, दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है, आपको बता दें दशहरा आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। बताया जाता है की इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था और सीता जी को मुक्त करवाया था, यह त्योहार न्याय और धर्म की विजय का प्रतीक है। दशहरे के दिन देशभर में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए जाते हैं।

पहले नंबर पर है दिल्ली के लाल किला मैदान का रावण दहन यहां का आयोजन या फिर मेला और रावण के पुतले सबसे खास माने जाते हैं, यहां के झूले और स्वादिष्ट खाने की स्टॉल्स भी लोगों को काफी पसंद आते हैं, आप चाहें तो अपने परिवार के साथ यहां घूमने आ सकते हैं, यहां पहुंचने के लिए आप लाल किला या चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन से आसानी से पहुँच सकते हैं।

दूसरे नंबर पर है रामलीला मैदान का रावण दहन यह भी काफी लोकप्रिय है, यहां का मेला भी दिल्ली के सबसे बड़े मेलों में शामिल है यहां भी आपको रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले देखने को मिलने वाले हैं, यहां जनता झूलों का आनंद उठा सकती है साथ ही स्वादिष्ट खाने का स्वाद भी लेने को मिलने वाला है, आप यहां नई दिल्ली, चावड़ी बाजार और चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन से आसानी से पहुंच सकते हैं।

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का रावण दहन भी दिल्ली के फेमस आयोजनों में से एक माना जाता है, यहां का स्टेडियम बड़ा है और इसके चलते लोगों को धूमने में आसानी होती है, रावण दहन के साथ आप झूले झूल सकते हैं और स्वादिष्ट खाने का स्वाद ले सकते हैं।

इसके साथ ही आप दिल्ली के द्वारका में श्री राम लीला सोसायटी के आयोजन का आनंद ले सकते हैं, यहां आपको एक से बढ़कर एक झूले मिलेंगे और यहां खाने पीने के काफी स्टाल्स है, रावण के पुतलों की बात करें तो यहां भी आपको रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले देखने को मिलेंगे, यहां राम लीला सोसायटी द्वारा शाम 8 बजे के बाद रामलीले का आयोजन भी किया जाता है। 

टॅग्स :दशहरा (विजयादशमी)दिल्लीरामायणLord Ram
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?