लाइव न्यूज़ :

दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा भाजपा के ‘अभियान 75’ पर चुटकी ली, कहा- यह दिखाता है कि खट्टर सरकार के विरोध में लहर है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2019 14:22 IST

जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा, ‘‘यह दिखाता है कि खट्टर सरकार के विरोध में लहर है।’’ यह पूछे जाने पर कि उनकी पार्टी किसे समर्थन देगी, उन्होंने कहा, ‘‘यह कहना बेहद जल्दबाजी होगी। हम अपने विधायकों की पहले एक बैठक बुलाएंगे और विधानसभा के अपने नेता पर कोई फैसला लेंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्दे ‘अभियान 75’ पर चुटकी लेते हुए चौटाला ने कहा कि भाजपा 75 सीटें जीतने के अपने लक्ष्य से बहुत पीछे रह जाएगी।भाजपा के सात मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और राज्य पार्टी प्रमुख अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से पीछे चल रहे हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के अब तक प्राप्त रुझानों में सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है और यहां किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिखाई दे रहा है।

जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा, ‘‘यह दिखाता है कि खट्टर सरकार के विरोध में लहर है।’’ यह पूछे जाने पर कि उनकी पार्टी किसे समर्थन देगी, उन्होंने कहा, ‘‘यह कहना बेहद जल्दबाजी होगी। हम अपने विधायकों की पहले एक बैठक बुलाएंगे और विधानसभा के अपने नेता पर कोई फैसला लेंगे।’’

भारतीय जनता पार्टी के ‘अभियान 75’ पर चुटकी लेते हुए चौटाला ने कहा कि भाजपा 75 सीटें जीतने के अपने लक्ष्य से बहुत पीछे रह जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘हरियाणा के लोग बदलाव चाहते हैं।’’ शुरुआती रुझान के अनुसार, मुख्यमंत्री एवं भाजपा दिग्गज मनोहर लाल खट्टर करनाल सीट पर और पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई सीट पर आगे चल रहे हैं। भाजपा के सात मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और राज्य पार्टी प्रमुख अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से पीछे चल रहे हैं।

विधानसभा अध्यक्ष कवंर पाल, राज्य भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला पीछे चल रहे हैं। विधानसभा सीटों के रूझान में पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता नहीं देख प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने पद से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा की ओर से चुनाव मैदान में उतारे गए खिलाड़ियों में से हॉकी के पूर्व कप्तान संदीप सिंह, पहलवान बबीता फोगाट आगे चल रहे है वहीं पहलवान योगेश्वर दत्त पीछे चल रहे हैं। वरिष्ठ मंत्री अनिल विज अंबाला छावनी से आगे चल रहे हैं।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के नेता सतीश नांदल से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई और किरण चौधरी अपनी अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं।

हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा की तस्वीर बनने के आसार के बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि राज्य की जनता ने भाजपा को नकार दिया है और सत्तारूढ़ पार्टी की नैतिक हार हुई है। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि हरियाणा में कांग्रेस अगली सरकार का गठन करेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला कैथल सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे हैं। दुष्यंत चौटाला उचान कलां सीट पर करीबी प्रतिद्वंद्वी भाजपा की प्रेमलता से आगे चल रहे हैं।

टॅग्स :हरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019दुष्यंत चौटालाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत