लाइव न्यूज़ :

दुष्यंत चौटाला का संजय राउत के बयान पर पलटवार, 'वह जानते हैं मैं कौन हूं, मेरे पिता 6 साल से जेल में, कभी हालचाल तक नहीं पूछा'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 29, 2019 13:32 IST

Dushyant Chautala: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शिवसेना के नेता संजय राउत के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र में कोई दुष्यंत नहीं हैं

Open in App
ठळक मुद्देदुष्यंत चौटाला ने शिवसेना नेता संजय राउत के बयान पर जोरदार प्रतिक्रिया दी हैराउत ने कहा कि महाराष्ट्र में कोई दुष्यंत नहीं हैं, जिसके पिता जेल में हैं

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शिवसेना नेता संजय राउत के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र में सरकार गठन में देरी के सवाल पर कहा था कि यहां कोई दुष्यंत नहीं है, जिनके पिता जेल में हैं। दुष्यंत ने कहा कि ऐसा बयान संजय राउत के कद को शोभा नहीं देता।

दुष्यंत से जब राउत के इस बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा, 'इसका मतलब है कि वह (राउत) जानते हैं कि दुष्यंत कौन हैं। मेरे पिता 6 वर्षों से जेल में हैं, उन्होंने कभी उनकी खैरियत नहीं पूछी। अजय चौटाला अपनी सजा पूरी किए बिना बाहर नहीं आए हैं। ऐसा बयान संजय के कद को शोभा नहीं देता।'

संजय राउत ने कसा था दुष्यंत चौटाला पर तंज

इससे पहले महाराष्ट्र में बीजेपी के साथ ढाई-ढाई साल के सीएम पद की मांग पर अड़ी शिवसेना नेता संजय राउत से जब राज्य में सरकार गठन में देरी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा, 'यहां कोई दुष्यंत नहीं हैं, जिसके पिता जेल में हैं। यहां हम हैं जो धर्म और सत्य की राजनीति करते हैं। शरद ने बीजेपी और कांग्रेस के खिलाफ माहौल बनाया है, वह कभी भी बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे।'

दुष्यंत के समर्थन के बाद उनके पिता को मिली था फरलो

दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) द्वारा हरियाणा में सरकार गठन के लिए बीजेपी को समर्थन देने के दूसरे ही दिन शिक्षक भर्ती घोटाले में 10 साल की सजा काट रहे दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला को दो हफ्ते के फरलो पर जेल से बाहर आने की इजाजत मिल गई थी। हरियाणा बीजेपी के साथ गठबंधन के तहत दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री बने हैं।

टॅग्स :दुष्यंत चौटालाशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है