लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के दौरान मोदी सरकार के वित्त मंत्रालय ने राजस्व घाटा अनुदान के रूप में 14 राज्यों के लिए जारी किए 6195 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: May 12, 2020 06:13 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण के कार्यालय ने ट्विटर पर कहा है कि सरकार ने 11 मई 2020 करे दूसरी किस्त के रूप में 14 राज्यों को राजस्व घाटा अनुदान के रूप में कुल 6,195.08 करोड़ रुपये जारी किए।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र द्वारा राज्यों को दिए जाने वाला यह अनुदान 15वें वित्त आयोग की सिफारिश के अनुरूप है।जिन राज्यों को अनुदान जारी किया है, उसमें केरल को 1,276.91 करोड़ रुपये, पंजाब को 638 करोड़ रुपये दिए गए।

नयी दिल्ली: नरेंद्र मोदी सरकार के वित्त मंत्रालय ने सोमवार को 14 राज्यों को राजस्व घाटा अनुदान के रूप में 6,195 करोड़ रुपये जारी किया। कोरोना वायरस संकट के दौरान राज्यों के संसाधन बढ़ाने के लिये यह राशि जारी की गयी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण के कार्यालय ने ट्विटर पर कहा, ‘‘सरकार ने 11 मई 2020 करे दूसरी किस्त के रूप में 14 राज्यों को राजस्व घाटा अनुदान के रूप में कुल 6,195.08 करोड़ रुपये जारी किये। यह 15वें वित्त आयोग की सिफारिश के अनुरूप है...इससे राज्यों को कोरोना संकट के दौरान अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध हो पाएगा।’’

राज्यों को केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के बाद राजस्व में किसी प्रकार का नुकसान होने के एवज में राजस्व घाटा अनुदान दिया जाता है। जिन राज्यों को अनुदान जारी किया है, उसमें केरल को 1,276.91 करोड़ रुपये, पंजाब को 638 करोड़ रुपये और पश्चिम बंगाल को 417.75 करोड़ रुपये दिये गये।

इससे पहले तीन अप्रैल को मंत्रालय ने 14 राज्यों को ‘केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के बाद राजस्व घाटा अनुदान’ के रूप में 6,195 करोड़ रुपये जारी किया था। ये राज्य आंध्र प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश, केरल, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, पंजाब, सिक्किम, तिमलनाडु, त्रिपुरा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल थे।  

बता दें कि पिछले दिनों देश के साथ बिहार में लॉकडाउन से पैदा हुए हालातों के बारे में सुशील मोदी ने चिट्ठी लिखकर कहा कि 15 वें वित्त आयोग की अनुशंसा के तहत मिलने वाली राशि बिहार को पहली तिमाही में ही दे दी जाए।

डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने केंद्र को पत्र लिखकर 7 हजार 434 करोड़ की राशि की मांग की है। सुशील मोदी ने 15 वे वित्त आयोग की अनुशंसा के तहत 7434 करोड़ के अनुदान के साथ विश्विद्यालयों शिक्षकों के वेतन पर होने वाले खर्च और समग्र शिक्षा अभियान का केन्द्रांश पहली तिमाही में ही देने की बात कही। सुशील मोदी ने पत्र में लिखा है कि पंद्रहवे वित्त आयोग की अनुशंसा के तहत 2020-21 में पंचायती राज संस्थाओं को और 5018 करोड़ शहरी निकायों को 2416 करोड़ मिलना तय हुआ है। यह राशि यदि पहले मिल जाएगी तो राज्य में कई काम करने में सुविधा होगी अन्यथा बारिश के कारण काम करना कठिन हो जाएगा।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमणसुशील कुमार मोदीबिहारपंजाबपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब