लाइव न्यूज़ :

बंगाल विधानसभा में भाजपा विधायकों के हंगामे के चलते राज्यपाल को अपना अभिभाषण संक्षिप्त करना पड़ा

By भाषा | Updated: July 2, 2021 18:12 IST

Open in App

कोलकाता, दो जुलाई पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को नव गठित राज्य विधानसभा में शुक्रवार को अपना अभिभाषण विपक्षी भाजपा सदस्यों के हंगामे के कारण संक्षिप्त करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने राज्यपाल के अभिभाषण में विधानसभा चुनाव बाद हुई हिंसा का कोई जिक्र नहीं मिलने पर आपत्ति जताते हुए सदन में हंगामा किया।

धनखड़ नव गठित विधानसभा में अपना प्रथम अभिभाषण देने के लिए दोपहर में पहुंचे, लेकिन वह केवल तीन-चार मिनट ही बोल सकें क्योंकि प्रदर्शन करने के लिए पोस्टर और चुनाव बाद हुई हिंसा के कथित पीड़ितों की तस्वीरें लिए भाजपा सदस्य विधानसभा अध्यक्ष के आसन के करीब पहुंच गये।

विधानसभा सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल ने अपना अभिभाषण दोपहर दो बजे शुरू किया और दो बजकर चार मिनट पर समाप्त कर दिया क्योंकि हंगामे के बीच उनकी आवाज सुनाई नहीं दे रही थी। इसके बाद उनहोंने अभिभाषण की प्रति मेज पर रख दी और सदन से चले गये।

राज्यपाल के अपनी कार तक पहुंचने के दौरान उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी थीं।

बाद में, संवाददाताओं से बात करते हुए विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि भाजपा विधायकों के पास प्रदर्शन करने के सिवा कोई विकल्प नहीं बचा था क्योंकि विधायकों के बीच वितरित की गई अभिभाषण की प्रति में चुनाव बाद हुई हिंसा का कोई जिक्र नहीं था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हम राज्यपाल को जिम्मेदार नहीं ठहरा रहे हैं। उन्हें राज्य सरकार द्वारा तैयार किया गया अभिभाषण पढ़ने के लिए मजबूर किया गया। ’’

वहीं, भाजपा के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए टीएमसी ने कहा कि भगवा पार्टी ने अराजकता का एक नया उदाहरण स्थापित किया है। टीएमसी के मुख्य सचेतक निर्मल घोष ने कहा, ‘‘उन्होंने (भाजपा विधायकों ने) जो आज किया, वह संसदीय लोकतंत्र में अभूतपूर्व और अस्वीकार्य है। ’’

राजभवन सूत्रों के मुताबिक धनखड़ ने अभिभाषण को लेकर कुछ सवाल उठाये थे, जिस पर बनर्जी ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने मसौदा को मंजूरी दी है।

गौरतलब है कि मार्च-अप्रैल में हुए चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर धनखड़ ने कई बार तृणमूल कांग्रेस सरकार की आलोचना की है।

राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुक्रवार को शुरू हुआ सदन का सत्र आठ जुलाई तक चलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए