लाइव न्यूज़ :

आतंकी दहशत के कारण अमरनाथ यात्रा पर गहराई चिंता, मिली 20 आतंकियों के घाटी में पहुंचने की सूचना

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 27, 2022 16:50 IST

कश्मीर प्रशासन अमरनाथ यात्रा को लेकर भारी चिंता में है क्योंकि सुरक्षा बलों को मिली जानकारी के मुताबिक लगभग 20 आतंकी जम्मू के रास्ते घाटी में प्रवेश कर गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर में बढ़ी हिंसा की घटनाओं के कारण प्राशासनिक अधिकारियों में भारी चिंता है अधिकारी अमरनाथ यात्रा के सकुशल आयोजन को लेकर भारी तनाव में हैंसुरक्षा बलों के मुताबिक 20 आतंकी अमरनाथ यात्रा में खलल डालने के लिए घाटी में पहुंच चुके हैं

जम्मू: पिछले चार महीनों से कश्मीर में बढ़ी हिंसा की घटनाओं के कारण प्राशासनिक अधिकारियों में अमरनाथ यात्रा को लेकर गंभीर चिता है।

यह चिंता इसलिए भी है क्योंकि सीमा पार से कथित संदेश मिल रहे हैं कि पाकिस्तान इस बार भी अमरनाथ यात्रा में जबरदस्त खलल डालने के लिए लगभग 20 आतंकियों को सीमा पा कराने में सफल रहा है।

8 जुलाई 2016 को अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में हिजबुल आतंकी और घाटी में आतंक के पोस्टर ब्वॉय बने बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से कश्मीर में हालात काफी बिगड़ गए थे।

बढ़ती आतंकी घटनाओं और पथराव के कारण अमरनाथ श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम हो गई थी। साल 2016 में अमरनाथ श्रद्धालुओं की संख्या 2.20 लाख हो गई थी, जबकि साल 2017 में यह संख्या बढ़कर 2.60 लाख तक पहुंच गई थी।

लेकिन चिंता का कारण कुछ माह में कश्मीर में आतंकी घटनाओं में होने वाली वृद्धि है। मौजूदा समय में पथराव की घटनाएं भी देखने को मिल रही हैं। इस कारण प्रदेश सरकार से लेकर केंद्र यात्रा को लेकर चिंतित है।

हालांकि यात्रा शुरू होने में अभी भी दो महीने का समय शेष है। प्रशासन की कोशिश यात्रा से पहले हालात को सामान्य बनाना है। फिर भी यात्रा को लेकर देश-विदेश के श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है।

साल 2010 में भी कश्मीर में हालात खराब हुए थे। साल 2008 में भी जम्मू में अमरनाथ भूमि विवाद आंदोलन हुआ था। उस दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हुई थी।

आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो पिछले 4 महीने के भीतर दर्जनों आतंकी हमले हो चुके हैं। कई लोगों को मौत के घाट भी उतारा जा चुका है तथा दर्जनों हथगोलों से भी हमले हो चुके हैं। पत्थरबाज एकबार फिर से कश्मीर में सिर उठाने लगे हैं।

आतंकी हमलों में तेजी ऐसे समय में आई है जबकि प्रदेश सरकार अमरनाथ यात्रा की तैयारियों में जुटी हुई है। सुंजवां में हुए हमले के लिए जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी के बाद उनके द्वारा किए जाने वाले खुलासे और ज्यादा चिंता में डाल रहे हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि लगभग 10 आतंकी जम्मू बार्डर से कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में पहुंच चुके हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए