लाइव न्यूज़ :

तापमान बढ़ने और बारिश न होने के चलते एक व्यक्ति ने हनुमान की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किया

By भाषा | Updated: April 13, 2021 19:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ककरौला गांव में तापमान बढ़ने और बारिश न होने के कारण ''भगवान से नाराज'' एक व्यक्ति ने भगवान हनुमान की तीन मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसके चलते मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान भरत विहार जेजे कॉलोनी के निवासी महेश (50) के रूप में हुई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मंगलवार सुबह एक पुजारी ने इसकी जानकारी दी, जिसने ककरौला में आसपास के तीन स्थानों पर क्षतिग्रस्त मूर्तियों को सबसे पहले देखा था।

अधिकारी ने कहा, ''हमें ककरौला इलाके में तीन स्थानों पर मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किये जाने के बारे में सुबह करीब 7 बजकर 45 मिनट पर सूचना मिली थी।''

पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह इस साल अब तक बारिश नहीं होने और दिन-प्रतिदिन गर्मी बढ़ने के चलते भगवान से नाराज था।

घटना के बाद स्थानीय लोगों, नेताओं और बजरंग दल से जुड़े व्यक्तियों समेत लोगों का एक समूह द्वारका मोड़ पर जमा हो गया और यातायात रोक दिया।

पुलिस ने कहा कि मामला शांत कर वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी गई।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष मीणा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295 और 295ए के तहत मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?