लाइव न्यूज़ :

Weather Update: जयपुर में बारिश के कारण कई इलाके हुए जलमग्न, सड़कों पर भरा पानी, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

By अनिल शर्मा | Updated: July 30, 2023 11:20 IST

प्रदेश मौसम विभाग ने रविवार को  जयपुर, जैसलमेर, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर, भीलवाड़ा, कोटा, पाली, हनुमानगढ़ सहित अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है।पूर्वी हिस्सों में बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गए हैं।

Weather Jaipur Rain: राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। प्रदेश की राजधानी जयपुर और अन्य जिलों, मुख्य रूप से पूर्वी हिस्सों में बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गए हैं। शनिवार को अधिकारियों को सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए राहत और बचाव कार्यों में लगना पड़ा।

कई इलाकों में पानी जमा होने से लोगों को परेशानी हुई तो जयपुर में राज्य आपदा मोचन बल ने हेल्पलाइन नंबर 0141-2759903 जारी कर राहत अभियान चलाया। राजधानी शहर में टोंक रोड, एसएमएस अस्पताल परिसर, बी2 बाईपास, जवाहर नगर, विद्याधर नगर सहित कई इलाके जलमग्न हो गए।

प्रदेश मौसम विभाग ने रविवार को  जयपुर, जैसलमेर, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर, भीलवाड़ा, कोटा, पाली, हनुमानगढ़ सहित अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम कार्यालय ने भविष्यवाणी की है कि रविवार दो-तीन घंटों के लिए बारिश और तूफान की संभावन है। जयपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे साथ ही बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने" का अनुमान लगाया है। राजस्थान के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने शनिवार को स्थिति का जायजा लेने के लिए शहर के कई बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

जयपुर में मौसम विभाग ने कहा कि एक नए परिसंचरण तंत्र के बनने के कारण, उत्तर-पूर्वी राजस्थान के भरतपुर और जयपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश की गतिविधियां 1 अगस्त से फिर से शुरू होने की संभावना है। जयपुर और भरतपुर में 2 अगस्त को 'बहुत भारी बारिश' की भविष्यवाणी की गई है।

राजस्थान के अलावा पड़ोसी राज्य गुजरात भी भारी बारिश से जूझ रहा है। आईएमडी की ओर से रविवार को राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने कहा था कि रविवार गुजरात के सभी जिलों और दमन, दादरा नगर हवेली में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। सौराष्ट्र-कच्छ के जिलों राजकोट, पोरबंदर, जूनागढ़, भावनगर, द्वारका, गिर-सोमनाथ, बोटाद, कच्छ और दीव में अलग-अलग स्थानों पर इसी तरह का मौसम पैटर्न होने की संभावना है।

टॅग्स :जयपुरमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील