लाइव न्यूज़ :

बर्ड फ्लू की दहशत के चलते हरियाणा के पंचकूला में कुक्कुट पक्षियों को मारने का काम शुरू

By भाषा | Updated: January 9, 2021 19:59 IST

Open in App

चंडीगढ़, नौ जनवरी बर्ड फ्लू की दहशत के चलते हरियाणा के पंचकूला जिले में पांच कुक्कुट पालन केंद्रों में शनिवार को 1.60 लाख से अधिक कुक्कुट पक्षियों को मारने का काम शुरू कर दिया गया।

यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि पंचकूला के खेड़ी और गनौली गांवों में दो कुक्कुट पालन केंद्रों में शुक्रवार को कुछ पक्षियों के नमूनों में एवियन फ्लू का एच5एन8 विषाणु पाया गया।

पंचकूला के उपायुक्त एम के आहूजा ने कहा कि राज्य के पशुपालन विभाग ने आज कुक्कुट पक्षियों को मारने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

उन्होंने कहा कि अभियान को पूरा होने में दो-तीन दिन लगेंगे।

उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान, भोपाल की टीम अगले सप्ताह पंचकूला का दौरा करेगी।

हरियाणा के पशुपलान मंत्री जे पी दलाल ने शुक्रवार को कहा था कि पांच कुक्कुट पालन केंद्रों में 1,66,128 पक्षियों को मारा जाएगा तथा उन्हें केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार दफनाया जाएगा।

कुक्कुट पालन केंद्रों के मालिकों को 90 रुपये प्रति पक्षी के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने पंचकूला में कुक्कुट पालन केंद्रों में लगभग चार लाख पक्षियों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए