लाइव न्यूज़ :

बलात्कार के दोषियों को मिलने लगी फांसी, इसलिए बढ़े दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

By शिवेंद्र राय | Updated: August 7, 2022 10:47 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि निर्भया कांड के बाद दुष्कर्म के दोषियों को फांसी देने का कानून बना। इसके कारण ही देश में बलात्कार के बाद हत्या के मामले बढ़े हैं। गहलोत के इस बयान पर भाजपा की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकानून में बदलाव के बाद बढ़े दुष्कर्म और हत्या के मामले- अशोक गहलोतनिर्भया कांड के बाद बदला था बलात्कार संबंधी कानूनबलात्कार के मामले में अब फांसी की सजा का प्रावधान

नई दिल्ली: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बलात्कार और हत्या से जुड़ा एक बयान चर्चा में है। गहलोत ने कहा है कि साल 2012 में हुए निर्भया कांड के बाद बलात्कार संबंधी कानून में बदलाव हुए और बलात्कार की सजा फांसी कर दी गई। इसके कारण दुष्कर्म के बाद हत्या की घटनाओं में इजाफा हुआ है। अशोक गहलोत ने कहा कि यह एक खतरनाक चलन है और देश के लिए बड़ी चिंता की बात है। 

हालांकि राजस्थान के मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। भाजपा ने अशोक गहलोत के बयान की निंदा की है। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद जयहिंद ने गहलोत पर हमला बोलते हुए कहा, 'गहलोत ने बलात्कारियों को नहीं सख्त दुष्कर्म कानूनों को दोषी ठहराया! उन्होंने कहा- निर्भया के बाद कानून सख्त होने से रेप से संबंधित हत्याएं बढ़ीं! ऐसा पहला बयान नहीं! उन्होंने यह भी कहा है कि बलात्कार के ज्यादातर मामले फर्जी हैं! उनके मंत्री ने कहा मुर्दों का प्रदेश है इसलिए बलात्कार होते हैं'। लेकिन प्रियंकाजी चुप हैं?' शहजाद जयहिंद ने आगे कहा कि राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराध सबसे ज्यादा है, राजस्थान में सरकार भी कांग्रेस की है लोकिन फिर भी प्रियंका गांधी चुप हैं। 

अगर राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों की बात करें तो राष्‍ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्‍यूरो (NCRB) की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में साल 2019 में 5997 और साल 2020 में 5310 बलात्कार के मामले दर्ज किए गए। दोनो ही साल राजस्थान पूरे देश में दुष्कर्म की घटनाओं में सबसे उपर रहा। 

बता दें कि महंगाई के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है। विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए अशोक गहलोत दिल्ली में हैं। इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री ने यह बयान दिया। इसके अलावा अशोक गहलोत ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार घमंड में है। उन्होंने कहा कि  केंद्र सरकार विपक्ष के आंदोलन को कोई तवज्जो नहीं दे रही है। ये इनके खुद के लिए घातक होगा। गहलोत ने आरोप लगाया कि केद्र की भाजपा सरकार को केवल हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करनी है।

टॅग्स :अशोक गहलोतBJPप्रियंका गांधीराजस्थानरेपनिर्भया केसनिर्भया गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

क्राइम अलर्टKarnataka: बेलगावी में स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतलालू प्रसाद यादव की कथित निर्माणाधीन आलीशान हवेली पर भाजपा ने साधा निशाना, कहा- “लालू का समाजवाद लूट-खसोट से संपन्न एकमात्र परिवार का मॉडल है”

भारतबिहार विधानसभा का 18वें अध्यक्ष चुने गए भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रेम कुमार, सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ले गए आसन तक

भारत अधिक खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें