लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के चलते राजस्थान में नववर्ष पर सख्ती रहेगी, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

By भाषा | Updated: December 21, 2020 13:41 IST

Open in App

जयपुर, 21 दिसंबर राजस्थान सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए लोगों से नववर्ष पर सावधानी बरतने को कहा है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कोरोना वायरस महामारी की स्थिति और टीकाकरण की तैयारियों को लेकर यहां उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में निर्णय किया गया कि महामारी के समय में स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखते हुए दीपावली पर सरकार ने जो कदम उठाए थे, उसी प्रकार के सख्त कदम नववर्ष के लिए भी उठाए जाएंगे।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘लोग नए वर्ष का जश्न अपने घर में परिवार के साथ मनाएं, भीड़भाड़ से बचें और आतिशबाजी नहीं करें, यह स्वयं के व दूसरों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।’’

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी को लेकर जो निर्देश उच्चतम न्यायालय ने सभी राज्यों को दिए हैं, राजस्थान उनका कड़ाई से पालना करेगा।

बैठक में गहलोत ने कहा कि टीकाकरण के लिए अधिक से अधिक केंद्र चिन्हित किये जाएं और हर जिले में ब्लॉक स्तर तक समन्वय सुनिश्चित किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए