लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के मामले बढ़ने के चलते मुंबई में 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे बीच

By भाषा | Updated: April 6, 2021 20:15 IST

Open in App

मुंबई, छह अप्रैल कोविड-19 के मामले बढ़ने के चलते 30 अप्रैल तक मुंबई में सभी बीच (समुद्र तट) आगंतुकों के लिए बंद रहेंगे। नगर निकाय ने मंगलवार को यह घोषणा की।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने इस बारे में आदेश जारी कर सभी निगम आयुक्तों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी बीच इस महीने बंद रखे जाएं।

उन्होंने मुंबई पुलिस आयुक्त से पुलिस अधिकारियों को इस आदेश का क्रियान्वयन कराने में नगर निकाय वार्ड सहायक आयुक्तों की मदद करने के लिए भी कहा।

महाराष्ट्र सरकार ने कोविड-19 के मामले बढ़ने के मद्देनजर रविवार को नयी पाबंदियों की घोषणा करते हुए कहा था कि सभी बीच, बगीचे और सार्वजनिक स्थल सप्ताह के शुरूआती पांच दिन रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक और शुक्रवार रात आठ बजे से लेकर सोमवार सुबह सात बजे तक बंद रहेंगे।

बीएमसी ने बताया कि मुंबई में सोमवार को संक्रमण के 9,857 नए मामले सामने आए और इसी के साथ शहर में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,62,302 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए