लाइव न्यूज़ :

बिहार में बाढ़ का कहरः दरभंगा और समस्तीपुर के बीच रेल सेवाएं की गईं बंद, 10 जिले हैं प्रभावित  

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 24, 2020 10:24 IST

बिहारः आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इन दस जिलों के 64 प्रखंडों के 426 पंचायतों की 636311 आबादी बाढ़ से प्रभावित है जहां से हटाए गए 13877 लोग 28 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदरभंगा और समस्तीपुर के बीच की रेल सेवाएं बंद कर दी गई हैं।यह जानकारी ईस्ट सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने दी है।

पटनाः बिहार के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं, जिसके चलते हजारों लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान शुक्रवार को दरभंगा और समस्तीपुर के बीच की रेल सेवाएं बंद कर दी गई हैं। यह जानकारी ईस्ट सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने दी है। दरअसल, प्रदेश के बाढ़ से प्रभावित 10 जिलों में सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चंपारण एवं खगडिया शामिल हैं।

आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इन दस जिलों के 64 प्रखंडों के 426 पंचायतों की 636311 आबादी बाढ़ से प्रभावित है जहां से हटाए गए 13877 लोग 28 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। बागमती नदी सीतामढी, मुजफ्फरपुर एवं दरभंगा में, बूढी गंडक मुजफ्फरपुर एवं समस्तीपुर में, कमला बलान मधुबनी में, लालबकिया पूर्वी चंपारण में, पुनपुन पटना में, अधवारा सीतामढ़ी में, खिरोई दरभंगा में और महानंदा पूर्णिया में तथा घाघरा सिवान में खतरे के निशान से उपर बह रही है। 

जल संसाधन विभाग के अनुसार सभी बाढ़ सुरक्षात्मक तटबंध सुरक्षित हैं। बिहार में बाढ़ के खतरे के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 21 टीमों को राज्य के विभिन्न संवेदनशील जिलों में तैनात किया गया है। एनडीआरएफ की इन 21 टीमों से गोपालगंज और पटना जिले में 03-03 टीमें, पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, सारण, दरभंगा तथा सुपौल जिले में 02-02 टीमें एवं कटिहार, किशनगंज, अररिया, मधुबनी तथा मुजफ्फरपुर जिले में 01-01 टीम बाढ़ आपदा से निपटने के लिए तैनात की गई हैं। 

मंत्री प्रमोद कुमार ने किया चंपारण का दौरा

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी से बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार ने डिप्टी कलेक्टर मेघा कश्यप और स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों के साथ पूर्वी चंपारण में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने कहा है कि बाढ़ प्रभावित लोगों के भोजन और आश्रय की व्यवस्था किए जाने के साथ सभी प्रभावित लोगों को 6,000 रुपये की नकद सहायता मिलेगी। 

बाढ़ की स्थिति में जल्द सुधार होने की संभावना

उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में स्थिति में सुधार होने की संभावना है क्योंकि पड़ोसी जिला पश्चिम चंपारण स्थित वाल्मीकिनगर बैराज से जलस्राव में कमी आई है और केसरिया एवं संग्रामपुर में तटबंधों में दरारें की अभियंताओं द्वारा मरम्मत की गई है। 

टॅग्स :बाढ़बिहारभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील