लाइव न्यूज़ :

अमरनाथ यात्रा के लिए ई-केवाईसी के कारण पंजीकरण रफ्तार धीमी, केवाईसी के नियम बन रहे रुकावट

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 25, 2023 11:59 IST

बाबा बर्फानी लंगर संगठन के प्रधान राजन गुप्ता कहते थे कि लंगर लगाने वालों को एक निर्धारित अवधि के लिए ही लंगर लगाने की अनुमति दी जाए न कि पूरी अवधि के लिए।

Open in App
ठळक मुद्देअमरनाथ यात्रा के लिए इस बार श्रद्धालुओं को कराना होना केवाईसी रजिस्ट्रेशन इस नए नियम के कारण लोगों को पंजीकरण कराने में हो रही दिक्कत अमरनाथ यात्रा में केवाईसी सिस्टम के कारण पंजीकरण रफ्तार धीमी हुई

श्रीनगर:  इस बार की अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के इच्छुक लोगों को परेशानियों का सामना इसलिए करना पड़ रहा है क्योंकि ई-केवाईसी की शर्त जी का जंजाल बन गई है।

नतीजतन 50 प्रतिशत लोग भी पंजीकरण अभी तक नहीं करवा पाए हैं। यही नहीं अमरनाथ यात्रा में लगाए जाने वाले लंगरों की अवधि को लेकर भी श्राइन बोर्ड तथा लंगरवाले आमने-सामने हैं।

दरअसल, इस बार अमरनाथ यात्रा में फूल प्रूफ सिस्टम लागू करने के इरादों से बायोमेट्रिक पद्धति सिस्टम का सहारा लिया जा रहा है जो श्रद्धालुओं के लिए जी का जंजाल इसलिए साबित हो रहा है क्योंकि कई शहरों में बैंकों में होने वाला आन लाइन पंजीकरण बहुत ही वक्त ले रहा है।

भोपाल के ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के सचिव रिंकू भटेजा ने भी इसे माना है कि इस बार श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि, बुढलाडा की संस्था शिव शक्ति सेवामंडल के जतिन्द्र गोयल नीटू कहते थे कि इस बार पंजीकराण करवा वालों के के लिए श्राइन बोर्ड का रवैया ठीक नहीं है।

सिर्फ पंजीकरण करवाने के इच्छुक भक्तों को ही बोर्ड के रवैये के कारण परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा बल्कि यात्रा के दौरान सेवाभाव के तहत लंगर लगाने वाली संस्थाएं भी इस बार इस रवैया के विरोध में उठ खड़ी हुई हैं।

दरअसल, अभी तक लंगर लगाने वालों को अनुमति ही प्रदान नहीं की गई है जबकि अतीत में मार्च के अंत तक यह अनुमति प्रदान कर दी जाती थी।हालांकि, इस बार अमरनाथ यात्रा के दोनों मार्गों पर 120 के करीब लंगर वालों ने आवेदन किया है पर उनकी दिक्कत यह है कि वे पूरे दो महीनों के लिए लंगर नहीं लगाना चाहते हैं।

कारण स्पष्ट है। पिछले कुछ सालों से अमरनाथ यात्रा के प्रतीक हिमलिंग के पिघलते ही श्रद्धालु नदारद होने लगते हैं और लंगर वालों को बाकी अवधि के लिए श्रद्धालुओं को तलाश करना पड़ता है।

यही कारण था कि बाबा बर्फानी लंगर संगठन के प्रधान राजन गुप्ता कहते थे कि लंगर लगाने वालों को एक निर्धारित अवधि के लिए ही लंगर लगाने की अनुमति दी जाए न कि पूरी अवधि के लिए।

दरअसल, श्राइन बोर्ड उन लंगर वालों को या तो नेगेटिव लिस्ट में डालता आया है या फिर जुर्माना लगाता आया है जो यात्रा पूरी तरह से खत्म होने से पहले अपने लंगर समेट लेते थे। इसको लेकर लंगरवालों में नाराजगी का माहौल है।

टॅग्स :अमरनाथ यात्राजम्मू कश्मीरभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?